Lalu Prasad Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. पटना के पारस हॉस्पिटल में लालू यादव का हालचाल जानने के लिए राजद के कई बड़े नेता पहुंचे. जिसमें एक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लालू यादव की खराब सेहत पर अपडेट दिया.
मालूम हो कि आरजेडी नेता लालू यादव की ताजा हालात को देखते हुए पटना के डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की सलाह दी है. फिलहाल लालू पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जहां उनके साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव मौजूद हैं.
लालू की तबीयत दो दिनों से खराब
लालू यादव की तबीयत दो दिनों से खराब है और आज यह और भी बिगड़ गई है. ताजा तस्वीर में वे बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनको ऑक्सीजन का मास्क लगा हुआ है. ब्लड शुगर के बढ़ने की वजह से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव परेशान हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लालू की तबीयत पर क्या बोले अब्दुल बारी सिद्दीकी
लालू को पारस हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी मिलने के बाद राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी वहां पहुंचे. जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "तबीयत खराब है. मुझे लगता है कि सुगर ज्यादा बढ़ गई है. तबीयत नासाज है तब तो हॉस्पिटल आए हैं, ठीक रहती तो रहा क्यों आते? लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने की तैयारी है. उन्हें मंगलवार शाम एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा."
लंबे समय से बीमार हैं लालू प्रसाद यादव
2024 में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसमें उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था. फिर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे. लेकिन बढ़ती उम्र के कारण वे बार-बार बीमारियों से परेशान होते रहते हैं.
यह भी पढ़ें - लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली ले जाने की चल रही तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं