बिहार के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एकबार फिर विवादों में आ गए हैं. जेडीयू ऑफिस में वक्फ बिल पर पत्रकारों के सवालों पर उनकी तीखी बहस हुई. उन्होंने एक पत्रकार से कहा कि तुम दामाद हो क्या, जो तुम्हारे सवालों का जवाब दूंगा. इस बयान से पत्रकार भड़क गए और विधायक को अपने दायरे में रहने की चेतावनी दी.
गोपाल मंडल ने पत्रकारों के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे हालात बेकाबू हो गए. जदयू नेताओं ने विधायक को शांत करने की कोशिश की और उन्हें एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'तू मेरा दामाद हो क्या...'
— NDTV India (@ndtvindia) April 4, 2025
पत्रकारों से भिड़े JDU विधायक गोपाल मंडल, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं#Bihar pic.twitter.com/VinApDR416
जेडीयू ऑफिस में विधायक गोपाल मंडल और पत्रकारों के बीच तीखी बहस हो गई. पत्रकारों ने उनसे कहा कि वे विधायक होने के नाते शिष्टता से बात करें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें बोलना नहीं है तो चुप रहें, लेकिन पत्रकारों से इस तरह की बात नहीं कर सकते. पत्रकारों ने सख्त लहजे में कहा कि विधायक हो तो गुंडागर्दी करोगे.
विवाद के बीच पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय गांधी को बीच बचाव करने के लिए बीच में आना पड़ा. उसके बाद किसी तरीके से हालात पर काबू पाया जा सका.
मुकेश कुमार के इनपुट के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं