विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

पटना में भारी बारिश के कारण एनएमसीएच में पानी भरा, आईसीयू में पानी में तैर रही हैं मछलियां

एनएमसीएच के परिसर, वार्डों और आईसीयू में करीब घुटने तक जलभराव के कारण वहां कार्यरत अस्पताल कर्मियों के साथ मरीजों के अभिभावकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

पटना में भारी बारिश के कारण एनएमसीएच में पानी भरा, आईसीयू में पानी में तैर रही हैं मछलियां
पटना: पटना में पिछले दो दिनों से हुई भारी बारिश के कारण यहां के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के कुछ वार्ड सहित आईसीयू में पानी भर गया है. एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जलजमाव के मद्देनजर औषधि विभाग के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीजों को सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है तथा पंप की मदद से पानी निकासी का काम लगातार जारी है.

एनएमसीएच के परिसर, वार्डों और आईसीयू में करीब घुटने तक जलभराव के कारण वहां कार्यरत अस्पताल कर्मियों के साथ मरीजों के अभिभावकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एनएमसीएच में भर्ती एक मरीज के अभिभावक ने कहा कि अगर आगे भी यहीं स्थिति बनी रही तो वे भी बीमार पड़ जाएंगे.

एनएमसीएच के आईसीयू वार्ड की एक नर्स ने भी जलभराव के कारण मरीजों के इलाज में हो रही कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम भी बीमार पड़ जाएंगे. आप यहां हुए जलभराव में मछली के तैरने के साथ कभी कभी बिच्छु और सांप भी तैरते हुए पा सकते हैं.’’ इस बाबत जब स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से संपर्क साधा गया तो उनका फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह पार्टी कार्य से शिमला गए हुए हैं.

VIDEO: भारी बारिश से पटना का बुरा हाल, NMCH के आईसीयू में घुसा पानी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com