बिहार के समस्तीपुर में बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों ने भी इस नागरिकता कानून के समर्थन में रैली निकाली है. इसमें बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू वाहिनी सेना, हिन्दू पुत्र संगठन समेत कई दलों से जुड़े काफी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल थे. इस दौरान किसी भी टकराव से निपटने के लिए जिला प्रशासन औऱ पुलिस की तरफ से किसी भी प्रकार के टकराव को रोकने के लिए चौकस व्यवस्था की गई थी.
बॉलीवुड डायरेक्टर ने CAA को लेकर साधा निशाना, बोले- अगर तुम्हें लग रहा है कि सिर्फ मुसलमान...
मार्च में शामिल बीजेपी के नेताओं ने कहा कि इसके माध्यम से हम आम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं ताकि लोग विपक्षी पार्टियों के बहकावे में न आएं. बीजेपी नेताओं का दावा था कि सीएए और एनआरसी से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं होने वाला है. फिर भी राजनीतिक फायदे के लिए इन कानून के बारे में गलत बातें बताकर लोगों को भड़काया जा रहा है.