प्रतीकात्मक फोटो.
- रोहतास जिले के तिलौथु थाना क्षेत्र में हुई वारदात
- घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए
- पीड़ित की पोती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
सासाराम:
एक 70 साल की बुजुर्ग महिला पर डायन होने का आरोप लगाया और उसकी जीभ काट ली. इसके अलावा उसके सिर पर रॉड से प्रहार भी किया. बिहार के रोहतास जिले में यह वारदात हुई.
बताया जाता है कि रोहतास जिले के तिलौथु थाना क्षेत्र में यह घटना सामने आई है. यहां अंधविश्वास में गांव के लोगों ने एक बुजुर्ग महिला की जीभ काट डाली. गांव के कई लोगों ने पीड़ित महिला पर डायन होने का आरोप लगाया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रेडिया गांव में एक बुजुर्ग महिला के डायन होने के शक पर गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर उनकी जीभ काट डाली और उसके सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार किया. जख्मी महिला को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें : बिहार : नवादा जिले में डायन के आरोप में मां और बेटी को बनाया बंधक
रेडिया गांव निवासी स्वर्गीय दीपू रजवार की 70 वर्षीय विधवा राजकालो कुंअर अपने एक पोते व दो पोतियों के साथ शनिवार को घर में सो रही थी. आरोप है कि गांव के बिगहा टोले के नन्हक रजवार व उसके दोनों बेटे छट्टू रजवार और उदय रजवार घर में घुस आए और वारदात को अंजाम दिया.
तिलौथु के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को पीड़ित की पोती संतरा के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी तिलौथु थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें नन्हक रजवार, छट्टू रजवार और उदय रजवार को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
VIDEO : डायन घोषित करके महिला की जान ली
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे ओझा-गुणी की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Villagers Chop Off Woman's Tongue