विज्ञापन

ब‍िहार: कनपटी पर थी प‍िस्‍टल फ‍िर भी नहीं डरा दुकानदार, 3 बदमाशों से अकेले भ‍िड़ गया 

दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था, तभी 3 बदमाश बाइक से आए और कनपटी पर प‍िस्‍टल सटाकर रुपयों से भरा बैग छीन ल‍िया. 

ब‍िहार: कनपटी पर थी प‍िस्‍टल फ‍िर भी नहीं डरा दुकानदार, 3 बदमाशों से अकेले भ‍िड़ गया 
दुकानदार बदमाशों से भिड़ गया. (सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट)

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है. ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र का है. रविवार रात बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को लूटने की कोशिश की. हालांकि, दुकानदार की बहादुरी और सूझबूझ की वजह से बदमाशों के मंसूबे नाकाम रहे. यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. 

बदमाशों से भिड़ा दुकानदार 

किराना स्टोर के मालिक विनोद चौरसिया अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे. जैसे ही वे घर के अंदर प्रवेश करने लगे पहले से घात लगाए खड़े बाइक सवार 3 अपराधियों ने उन पर पिस्तौल तानकर लूटने कोशिश की. व्‍यापारी अपराधियों भ‍िड़ गया. बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए.  

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया 

सूचना मिलते ही बखरी थाना अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित दुकानदार से बात की और पूरी जानकारी ली. पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है.  पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

कनपटी पर तानी पिस्टल 

दुकानदार ने कहा, "मैं दुकान बंद कर घर जा रहा था, घर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे. मेरे हाथ में बैग था, और वह बैग पकड़कर पिस्टल सटा दिया. बैग छीनने की कोशिश करने लगे.  हमने पकड़ने की कोशिश किया तो वह गिर गया, और हाथ छुड़ाकर भाग गया." बताया क‍ि  बदमाश पुरानी बैंक चौक की ओर से आए थे, और मक्खाचक रामपुर की तरफ भाग गए.  

यह भी पढ़ें: जिनके नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं उनका बंगाल में क्या होगा, क्या वापस भेजे जाएंगे?

लेखक के बारे में
img
Santosh Prasad
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Begusarai, Shopkeeper, Pistol Pointed, Shopkeeper Clashes With Miscreants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com