विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2018

बिहार : महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने वाले 20 लोगों को मिला कठोर दंड

युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह में एक दलित महिला को नग्न करके घुमाया गया था, 20 व्यक्तियों को दो से सात साल की सजा

बिहार : महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने वाले 20 लोगों को मिला कठोर दंड
प्रतीकात्मक फोटो.
  • आरा की एक अदालत ने सुनाया फैसला
  • 20 अगस्त को बिहियां इलाके में हुई थी घटना
  • महिला की पिटाई की थी और उसके कपड़े फाड़ दिए थे
आरा: एक महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में बिहार की एक अदालत ने 20 लोगों को कठोर दंड दिया है. सभी 20 दोषियों को दो से सात साल तक की सजा दी गई है. यह फैसला आरा के एक न्यायालय ने दिया.

गत अगस्त में एक 19 वर्षीय युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह में एक महिला को नग्न करके घुमाया गया था. आरा की एक अदालत ने इस प्रकरण में शुक्रवार को 20 व्यक्तियों को दो से सात वर्ष की सजा सुनाई. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र द्विवेदी ने 20 में से पांच दोषियों को सात वर्ष की जबकि बाकी 15 को दो साल की सजा दी. इन सभी को गत 28 नवंबर को दोषी करार दिया गया था.

घटना 20 अगस्त को बिहियां इलाके में रेल पटरी के किनारे स्थित एक रेड लाइट क्षेत्र में हुई थी. वहां दामोदरपुर गांव के निवासी विमलेश साह का शव, उसके लापता होने के एक दिन बाद मिला था. भीड़ ने इस संदेह में वहां बड़े पैमाने पर आगजनी की थी कि रेडलाइट क्षेत्र के निवासी हत्या में शामिल थे. भीड़ ने इसके साथ ही दलित महिला की पिटाई की थी और उसके कपड़े फाड़कर उसे सड़कों पर निर्वस्त्र घुमाया था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी के लिए होड़ के बाद निर्वस्त्र होने का वीडियो वायरल

जिन पांच व्यक्तियों को सात वर्ष की सजा सुनाई गई है उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. बाकी को दो-दो हजार रुपये का जुर्माना चुकाना होगा.

VIDEO : महिला की कपड़े उतरवाकर पिटाई

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने त्वरित सुनवाई का स्वागत करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और ट्वीट किया, ‘‘यह राजग सरकार द्वारा कानून के शासन को लेकर बनाए गए उच्च मानदंड का ताजा उदाहरण है.''
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nude The Woman And Moved
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com