विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2020

बिहार : जूनियर डॉक्टर-इंटर्न के भरोसे COVID-19 मरीजों का इलाज, सरकार ने लगाई 'फटकार' 

प्रधान सचिव ने अपने निर्देश में कहा, "कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कम से कम  सह-प्राध्यापक स्तर के चिकित्सक की सीधी निगरानी में कराया जाए.

बिहार : जूनियर डॉक्टर-इंटर्न के भरोसे COVID-19 मरीजों का इलाज, सरकार ने लगाई 'फटकार' 
बिहार के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों से कराया जा कोरोना मरीजों का इलाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पटना:

कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के दौरान बिहार में कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है. बिहार के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने COVID-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के संबंध में तीन मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और अधीक्षक को पत्र भेजा है. पत्र में कहा कि गया है कि ऐसी शिकायत मिल रही हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में चिकित्सा कार्य सिर्फ जूनियर डॉक्टर, इंटर्न और परास्नातक छात्रों के माध्यम से किया जा रहा है. खासकर तौर पर जिन मामलों में मरीज को दो गंभीर बीमारियां (Comorbidity) हैं, वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा उन्हें विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है. 

प्रधान सचिव ने अपने निर्देश में कहा, "कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कम से कम  सह-प्राध्यापक स्तर के चिकित्सक की सीधी निगरानी में कराया जाए. साथ ही दो गंभीर बीमारियां होने पर विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉक्टर से अनिवार्य रूप से सलाह ली जाए." 

इसके अलावा, संस्थान में प्रत्येक COVID-19 संक्रमित व्यक्ति की मौत का डेथ रिव्यू या ऑडिट वरिष्ठ चिकित्सकों के स्वतंत्र बोर्ड से कराया जाए. साथ ही मरीज की मौत के दो दिन के अंदर  रोग नियंत्रण विभाग के प्रमुख, निदेशक को इसकी जानकारी दी जाए. 

nv4bqbb

बिहार में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,569 पर पहुंच गई है. 200 से ज्यादा मरीजों की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है. विपक्षी पार्टियां कोरोना के मोर्चे पर नीतीश सरकार पर निशाना साध रही हैं. 

वीडियो: बिहार में बढ़ता कोरोना संकट और बदहाल अस्पताल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com