बिहार में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल (Bihar Crime) रहा है. मुंगेर में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता और प्रदेश महासचिव पंकज यादव की गोली मार (Munger RJD Leader Firing) दी. आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन पर गोलियां बरसाई गईं. स्थानीय लोगों ने घायल हालत में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है.
मॉर्निंग वॉक के दौरान नेता पर दनादन फायरिंग
बताया जा रहा है कि जब RJD नेता मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पंकज यादव को गोली क्यों मारी गई. बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता की छाती में 3 गोलियां लगी है. बदमाशों उनको गोली मारकर तुरंत फरार हो गए. यह घटना मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस अपराधियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.
8 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना
मुंगेर के कसीमबजार थाना क्षेत्र में 8 घंटे में लगातार ये दूसरी घटना है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इससे पहले देर रात अपराधियों ने एक महिला को गोली मारी थी तो आज सुबह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा नवटोलिया के रहने वाले आरजेडी नेता पंकज यादव पर फायरिंग की गई. वह हर रोज की तरह ही घर के पास हीं मुंगेर जमालपुर मुख्य मार्ग पर नौलक्खा के पास हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों के उन पर गोली चला दी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकार को घेर रही RJD
आरजेडी ने अपने नेता पर फायरिंग को लेकर बिहार सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने सवाल उठाया है कि ये किस तरह का शासन और सुशासन है. विपक्षी नेताओं पर फायरिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार के हालात में ज्यादा फर्क नहीं बचा है. बिहार में अपराध और अपराधी सिर चढ़कर बोल रहे हैं और सरकार का डर खत्म हो चुका है. साफ दिख रहा है कि बिहार में अपराध और अपराधी मस्त हैं, शासन-प्रशासन पस्त है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अंदर बैठे लोग मलाई काटने में बिजी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं