विज्ञापन

Bihar: देवर के प्यार में पागल हुई पत्नी, पति के साथ कर दिया खूनी खेल

बिहार में एक पत्नी ने अपने देवर के साथ अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या की साजिश रची. उसने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की भी कोशिश की, लेकिन एक रिपोर्ट ने दोनों के बीच गहरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. पढ़िए गौरव कुमार की ये रिपोर्ट.

Bihar: देवर के प्यार में पागल हुई पत्नी, पति के साथ कर दिया खूनी खेल
आरोपी देवर और भाभी ( दोनों के चेहरे छुपाए हुए)
NDTV

कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है. लेकिन बिहार के दानापुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इन रिश्तों को तार-तार कर दिया है. घटना बिहटा थाना इलाके के महमदपुर गांव की है जहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति के खिलाफ खूनी साजिश रची और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची गई. लेकिन पटना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही केस सुलझा लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को अनिरुद्ध कुमार को लेकर मृत्तक की मां ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन पूछताछ में जांच में परिजनों के बयान संदिग्ध पाए गए. साथ ही अनुरुद्ध के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरी जांच में सामने आया कि उसकी हत्या किसी सड़क हादसे में नहीं, बल्कि उसके पैर और सिर में पिस्टल से गोली मारी गई है. 

पत्नी और छोटे भाई ने उतारा मौत के घाट

पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान देवर और मृतक की पत्नी बार-बार अपने बयान बदल रहे थे, जिससे दोनों पर शक बढ़ गया और सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद मृतक की पत्नी और छोटे भाई कुंदन कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

4 मई की रात में रची मौत की खूनी साजिश

पूछताछ में सामने आया कि अनुरुद्ध की पत्नी का अपने  देवर से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के रिश्ते में अनिरुद्ध बाधा बनने लगा था, जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. 4 मई की रात गांव के पास अनिरुद्ध को दो गोलियां मारी गईं. एक गोली उसके सिर में और दूसरी पैर में मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को कुएं में फेंक दिया. 

48 घंटे के अंदर उठा मौत के राज से पर्दा

इसके बाद घटना  को सड़क हादसा बताकर पुलिस को हादसे की सूचना दी. लेकिन बिहटा थाना की पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही पत्नी और प्रेमी देवर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. 

 हत्या में इस्तेमाल और मैगजीन की बरामद

सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने मामले की जांच को लेकर बताया कि फिलहाल मृतक की मां के बयान पर बिहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कुंदन से सख्ती से पूछताछ में  उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया.उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और मैगजीन कुएं से बरामद कर ली गई है. इसके बाद अब दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर मामला कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: 100 रुपए प्रति पीस वाला फल! अब बिहार में उगाकर भी हो सकती है कमाई, सांसद ने दिखाया रास्ता


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com