बिहार के खगड़िया में लड़के के प्रेम में पागल 15 साल की लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक परिजन और पुलिस मनाती रही, लेकिन वह प्रेमी से बात करने की जिद पर अड़ी रही. करीब 4 घंटे तक मान मनौव्वल चलता रहा. इसके बाद नीचे उतरी.
15 साल की लड़की का प्रेम-प्रसंग
मलपा गांव की 15 साल की लड़की का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. चोरी छिपे दोनों बातचीत करते थे. इसकी भनक लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने बहुत समझाया, इसके बाद भी वह बात करती थी. इसके बाद लड़की के घर वालों ने थोड़ी सख्ती दिखाते हुए फोन छीन लिया. बातचीत बंद करा दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किशोरी मोबाइल टावर चढ़ी
इससे आहत होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई, और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी. आस-पास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी. उसे नीचे उतारने के लिए मनाने लगे. इतनी देर में लड़की घर वाले भी पहुंच गए. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा.
4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार मनाते रहे. इस दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से उससे संपर्क कर समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा. करीब 4 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार किशोरी प्रशासन और परिजनों की बात मान गई, और सुरक्षित नीचे उतर आई.
इसके बाद पुलिस किशोरी को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया.
यह भी पढ़ें: पूंछ: सरकारी कार्यालयों में नदारद रहे 172 कर्मचारी, सैलरी रोकी और कारण बताओ नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं