विज्ञापन

Bihar: खेल विभाग कारनामा, शौचालय की टंकी के ऊपर बना दिया 7 लाख का ओपन जिम, तर्क सूनकर घूम जाएगा सिर

खेल विभाग ने ओपन जिम के लिए 700000 रुपये की लागत से कुल चौदह जिम सेट लगाए हैं, जिसका उद्घाटन इसी साल 6 अप्रैल को किया जा चुका है.

Bihar: खेल विभाग कारनामा, शौचालय की टंकी के ऊपर बना दिया 7 लाख का ओपन जिम, तर्क सूनकर घूम जाएगा सिर
Bihar News:

बिहार में खेल विभाग वैसे भी चर्चाओं में रहता है. लेकिन अब ताजा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बार बेगूसराय खेल विभाग अपने सोच और अपने फैसले के लिए चर्चा में है. विभाग ने सरकारी राशि से गांधी स्टेडियम के मुख्य पवेलियन के पिछले हिस्से में करीब 7 लाख रुपये की लागत से एक ओपन जिम का निर्माण करवाया है. यह अच्छी बात है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर पहले से शौचालय की टंकी है और लोग यहां मल-मूत्र त्याग करते थे. वहां पर ओपन जिम का निर्माण कर दिया. इतना ही नहीं विभाग का तर्क है कि जिम बनने से यहां गंदगी बंद हो जाएगी, लेकिन फिलहाल स्थिति इसके उलट है. मूत्रालय की तीखी दुर्गंध और टंकी से बहते गंदे पानी के बीच लोग कसरत करने को मजबूर हैं.

दरअसल खेलकूद के साथ स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा ओपन जिम बनाने का फैसला लिया गया. इस फैसला पर लोगों में खुशी भी है. लेकिन लोगों को क्या पता था की बेगूसराय खेल विभाग इसे इतने हल्के में लेगा की मूत्रालय को ही जिम बना देगा.

स्वस्थ्य रहने के बजाए हो जाएंगे बीमार

बता दें, खेल विभाग ने ओपन जिम के लिए 700000 रुपये की लागत से कुल चौदह जिम सेट लगाए हैं, जिसका उद्घाटन इसी साल 6 अप्रैल को किया जा चुका है.  इस मामले में जहां लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है, तो वहीं खेल विभाग के पदाधिकारियों का अपनी दलील है. गांधी स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक करने आई मीनू कुमारी बताती है कि जिम लोगों के स्वास्थ्य के लिए किया गया है. लेकिन यहां स्वास्थ्य से ज्यादा लोग बीमारी ही पड़ जाएंगे. यह जिम ऐसी जगह लगाई गई है कि जितना लोग स्वस्थ रहेंगे उससे ज्यादा बीमार होने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय निवासी सुरेंद्र किशोर ने बताते हैं कि खेल विभाग द्वारा स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए यहां जिम बनाया गया. लेकिन जिस जगह पर जिम लगाया गया वह बहुत ही बेकार जगह है. यहां शौचालय के दो टंकी हैं और यहां दिन भर पानी गिरते रहता है. लोग पेशाब करते हैं. जमीन तक सही से नहीं बनी है.

Latest and Breaking News on NDTV

विभाग ने कहा सफाई सुनिश्चित करेंगे

इस मामले में खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने बताया कि खेल विभाग के द्वारा ओपन जिम यहां पर लगाया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य खेलकूद के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है. वह जगह पहले से खाली थी इसलिए जिम लगाया गया, जिससे की लोग गंदगी नहीं करेंगे. बिट्टू सिंह ने कहा कि वहां मिट्टी भराई कर साफ कराया जाएगा. हम सुनिश्चित करेंगे की गंदगी नहीं हो. जिम का निर्माण कार्य इसी महीने पूरा हुआ है. यह 7 लाख रुपये की योजना है. मैं लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील करूंगा और हम सभी भी उसे मेंटेन करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com