बिहार के दरभंगा जिले के मोरो थाने Moro Police Station) को कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार की रात आग लगा दी. असामाजिक तत्व पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर ही जलाना चाह रहे थे. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. हालांकि, पुलिसकर्मियों की सजगता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है.
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला बिहार के दरभंगा जिले के मोरो थाने का है. यहां असामाजिक तत्वों ने थाने को ही अपना निशाना बना दिया. पुलिसकर्मियों की ज़िंदा जलाने की पूरी कोशिश की गई है. फिलहाल सजगता के कारण पूरे मामले को समय रहते ही रोक दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
घटना की सूचना मिलते हैं नगर एसपी सागर कुमार मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया. इस मामले पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे में एक असामाजिक तत्व की तस्वीर कैद पाई गई है. उसका सत्यापन कराया जा रहा है. बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं