बिहार अररिया उपचुनाव 2018 के नतीजों के लिए मतगणना जारी...
- बिहार में अररिया लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज
- आरजेडी के सरफराज आलम और भाजपा के प्रदीप सिंह के बीच सीधी टक्कर
- अररिया सीमांचल क्षेत्र का हिस्सा है, यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है
पटना:
बिहार में अररिया लोकसभा सीट पर हुए मतदान में आरजेडी के सरफराज आलम ने बीजेपी के प्रदीप सिंह को 61,788 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है. अररिया लोकसभा सीट के लिए कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे. इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा दिवंगत सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम और भाजपा द्वारा प्रदीप सिंह की बीच सीधी टक्कर थी. गौरतलब है कि 11 मार्च को हुए अररिया लोकसभा उपचुनाव में करीब 59 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था. अररिया में मताधिकार के प्रयोग के लिए कुल 2143 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
7.35 आरजेडी के सरफराज आलम ने बीजेपी के प्रदीप कुमार को 61,788 मतों के बड़े अंतर से हराया.
4.37 आरजेडी के सरफराज आलम 25,345 वोटों से आगे चल रहे हैं. अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप कुमार से सीधी टक्कर है.
4:07 आरजेडी के सरफराज आलम 43345 वोटों से आगे. अररिया लोकसभा सीट पर थी बीजेपी के प्रदीप कुमार से तीखी टक्कर लेकिन सरफराज के मोर्चा फतह करने के संकेत बढ़े.
3:29 12वें राउंड की मतगणना में भी आरजेडी के सरफराज आलम आगे चल रहे हैं. बीजेपी के प्रदीप कुमार लगातार पिछड़े.
2:38 तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा, आपने ‘लालू’ को नहीं एक विचार को क़ैद किया है. यही विचार और धारा आपके अहंकार को चूर-चूर करेगी. हमने जनता की अदालत में बड़ी विनम्रता से अपनी बात रखी. जनता के प्यार ने विनम्रता और शक्ति प्रदान की है बाक़ी लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है.
2: 27 ममता बनर्जी ने ट्वीट करके अररिया लोकसभा सीट के लिए लालू प्रसाद यादव को बधाई दी. उन्होंने लिखा- अररिया और जहानाबाद में जीत के लिए लालू प्रसाद यादव जी को बधाई. यह एक शानदार जीत है.
2:15 राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा- अररिया में 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद भी प्रशासन सिर्फ तीसरे राउंड की काउंटिग का रिजल्ट बता रहा है. बीजेपी और नीतीश की हार को कब तक छुपाएंगे?
2:05 बीजेपी और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर अब कुछ और ही संकेत दे रही है. यहां आरजेडी 44 हजार वोटों से आगे है.
1:22 8वें राउंड के बाद आरजेडी आगे, सरफराज आलम ने प्रदीप सिंह को पीछे सरकाया. अररिया में आरजेडी 12151 वोटों से आगे है.
12:28 बीजेपी और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर, प्रदीप सिंह ने सरफराज आलम को पीछे सरकाया, बढ़त हासिल की
11:51 तीसरे राउंड में आरजेडी के सरफराज आलम निकले आगे, बीजेपी के प्रदीप सिंह पिछड़े
11: 38 आरजेडी के भाई वीरेंद्र बोले, वोटों की गिनती बस शुरू ही तो हुई है... नतीजों का इंतजार करें. सभी तीनों सीटें महागठबंधन के पक्ष में होंगी.
10:00- बीजेपी के प्रदीप सिंह ने कहा, नतीजे अच्छे रहेंगे और ये हमारे ही पक्ष में रहेंगे. दो घंटे में यह साफ हो जाएगा. लोगों ने एनडीए को वोट दिया है.
9:45- रुझानों में आरजेडी के सरफराज आलम को पछाड़कर अब बीजेपी के प्रदीप सिंह आगे
9:00- अररिया से आरजेडी के सरफराज आलम आगे चल रहे हैं
8:00- अररिया उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है
7:30 : वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और रुझान आने के बाद से तस्वीरें भी स्पष्ट होने लगेंगी.
अररिया सीमांचल क्षेत्र का हिस्सा है और यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है. यहां आरजेडी की नजरें मुस्लिमों और यादवों के साथ ही दलितों के वोटों पर हैं. साल 2014 में बीजेपी से दूरी बनाकर जेडीयू ने अकेले चुनाव लड़ा था. इन हालात में मोदी लहर के बावजूद तस्लीमुद्दीन चुनाव जीत गए थे. तस्लीमुद्दीन को 41 प्रतिशत वोट मिले थे.
फूलपुर उपचुनाव : 2014 में SP-BSP के कुल वोटों से ज्यादा मत मिले थे BJP को, अब संघर्ष
एक नजर अररिया लोकसभा क्षेत्र के गणित पर...
अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. इस लोकसभा क्षेत्र की आबादी 15,87, 348 है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 9,75,811 लोगों ने वोट डाले थे. यानी करीब 61 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था.
VIDEO- बिहार उपचुनाव में नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग
इस चुनाव में आरजेडी के तस्लीमुद्दीन को 4,07,978, बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को 2,61, 474, जेडीयू के विजय कुमार मंडल को 2,21,769 और बीएसपी के अब्दुल रहमान को 17, 724 वोट मिले थे. साल 2009 के लोकसभा चुनाव में 2,82, 742 वोट हासिल करके बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह जीते थे. एलजेपी के जाकिर हुसैन खान को 2,60, 240 और कांग्रेस के शकील अहमद खान को 49,649 मत मिले थे.
अररिया उपचुनाव 2018 मतगणना का लाइव अपडेट्स
7.35 आरजेडी के सरफराज आलम ने बीजेपी के प्रदीप कुमार को 61,788 मतों के बड़े अंतर से हराया.4.37 आरजेडी के सरफराज आलम 25,345 वोटों से आगे चल रहे हैं. अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप कुमार से सीधी टक्कर है.
4:07 आरजेडी के सरफराज आलम 43345 वोटों से आगे. अररिया लोकसभा सीट पर थी बीजेपी के प्रदीप कुमार से तीखी टक्कर लेकिन सरफराज के मोर्चा फतह करने के संकेत बढ़े.
3:29 12वें राउंड की मतगणना में भी आरजेडी के सरफराज आलम आगे चल रहे हैं. बीजेपी के प्रदीप कुमार लगातार पिछड़े.
2:38 तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा, आपने ‘लालू’ को नहीं एक विचार को क़ैद किया है. यही विचार और धारा आपके अहंकार को चूर-चूर करेगी. हमने जनता की अदालत में बड़ी विनम्रता से अपनी बात रखी. जनता के प्यार ने विनम्रता और शक्ति प्रदान की है बाक़ी लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है.
2: 27 ममता बनर्जी ने ट्वीट करके अररिया लोकसभा सीट के लिए लालू प्रसाद यादव को बधाई दी. उन्होंने लिखा- अररिया और जहानाबाद में जीत के लिए लालू प्रसाद यादव जी को बधाई. यह एक शानदार जीत है.
Congratulations to @laluprasadrjd Ji for winning #Araria and #Jehanabad This is a great victory
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 14, 2018
2:15 राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा- अररिया में 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद भी प्रशासन सिर्फ तीसरे राउंड की काउंटिग का रिजल्ट बता रहा है. बीजेपी और नीतीश की हार को कब तक छुपाएंगे?
10 rounds counting done in Araria, RJD is leading by margin but administration just showing results of 3 rounds. Why? How long they will hide the defeat of BJP& Nitish?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 14, 2018
2:05 बीजेपी और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर अब कुछ और ही संकेत दे रही है. यहां आरजेडी 44 हजार वोटों से आगे है.
1:22 8वें राउंड के बाद आरजेडी आगे, सरफराज आलम ने प्रदीप सिंह को पीछे सरकाया. अररिया में आरजेडी 12151 वोटों से आगे है.
12:28 बीजेपी और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर, प्रदीप सिंह ने सरफराज आलम को पीछे सरकाया, बढ़त हासिल की
11:51 तीसरे राउंड में आरजेडी के सरफराज आलम निकले आगे, बीजेपी के प्रदीप सिंह पिछड़े
11: 38 आरजेडी के भाई वीरेंद्र बोले, वोटों की गिनती बस शुरू ही तो हुई है... नतीजों का इंतजार करें. सभी तीनों सीटें महागठबंधन के पक्ष में होंगी.
10:00- बीजेपी के प्रदीप सिंह ने कहा, नतीजे अच्छे रहेंगे और ये हमारे ही पक्ष में रहेंगे. दो घंटे में यह साफ हो जाएगा. लोगों ने एनडीए को वोट दिया है.

9:00- अररिया से आरजेडी के सरफराज आलम आगे चल रहे हैं
8:00- अररिया उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है
7:30 : वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और रुझान आने के बाद से तस्वीरें भी स्पष्ट होने लगेंगी.
अररिया सीमांचल क्षेत्र का हिस्सा है और यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है. यहां आरजेडी की नजरें मुस्लिमों और यादवों के साथ ही दलितों के वोटों पर हैं. साल 2014 में बीजेपी से दूरी बनाकर जेडीयू ने अकेले चुनाव लड़ा था. इन हालात में मोदी लहर के बावजूद तस्लीमुद्दीन चुनाव जीत गए थे. तस्लीमुद्दीन को 41 प्रतिशत वोट मिले थे.
फूलपुर उपचुनाव : 2014 में SP-BSP के कुल वोटों से ज्यादा मत मिले थे BJP को, अब संघर्ष
एक नजर अररिया लोकसभा क्षेत्र के गणित पर...
अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. इस लोकसभा क्षेत्र की आबादी 15,87, 348 है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 9,75,811 लोगों ने वोट डाले थे. यानी करीब 61 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था.
VIDEO- बिहार उपचुनाव में नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग
इस चुनाव में आरजेडी के तस्लीमुद्दीन को 4,07,978, बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को 2,61, 474, जेडीयू के विजय कुमार मंडल को 2,21,769 और बीएसपी के अब्दुल रहमान को 17, 724 वोट मिले थे. साल 2009 के लोकसभा चुनाव में 2,82, 742 वोट हासिल करके बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह जीते थे. एलजेपी के जाकिर हुसैन खान को 2,60, 240 और कांग्रेस के शकील अहमद खान को 49,649 मत मिले थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Araria By Election Results 2108