भोजपुरी म्यूजिक जगत में नवरात्रि स्पेशल सांग रोजाना रिलीज किए जा रहे हैं. इन सांग्स को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है. आज से नवरात्र शुरू हो चुके हैं. इस नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज लेकर आई हैं 'पिया मोर पातर बाड़े' भक्ति सॉन्ग. इस गाने में शिल्पी राज की आवाज पर क्यूट गर्ल सबा खान थिरकती नजर आ रही हैं. निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित 'पिया मोर पातर बाड़े' सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. जो दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है.
लेखक आशुतोष तिवारी के लिखे गीत को शिल्पी राज ने अपनी खास शैली में गाया है. म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा की धुन और निर्देशक भोजपुरिया के इशारे पर सबा खान ने कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जक्शन ने 'पिया मोर पातर बाड़े' पर खूब डांस किया है. गाने को बड़ी ही खूबसूरती के साथ एडिट किया है मीत जी ने, वही प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिल्पी राज के हालिया रिलीज गाने ने इन दिनों इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है. शिल्पी राज वैसे भी भोजपुरिया सिनेमा की बेहतरीन गायिका में से एक हैं. उनके गाने मतलब सुपरहिट और उनके गाने जल्द ही मिलियन क्लब का स्वाद चख लेते हैं.
अगर सबा खान की बात करें तो इन्हें इंडस्ट्री में अभी कुछ ही समय हुआ है और इन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. सबा खान का हालिया रिलीज सांग 'मोहब्बत पे भारी नौकरी सरकारी' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस सांग को एक दिन में 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं