विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

भोजपुरी गाने पर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के ठुमकों ने मचाया धमाल, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Sapna Choudhary Dance Video: सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भी सपना चौधरी के साथ खूब धमाल मचाया.

भोजपुरी गाने पर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के ठुमकों ने मचाया धमाल, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने लगाए ठुमके
  • सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव के साथ लगाए ठुमके
  • खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी की जोड़ी ने मचाया खूब धमाल
  • सपना चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हों या फिर भोजुपरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दोनों ही अपने गाने और डांस से धमाका करने की हिम्मत रखते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को तो हमेशा से ही उनके जबरदस्त डांस के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भी उनके साथ खूब धमाल मचाया. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फैन पेज पर आए इस वीडियो में डांसिंग क्वीन और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) साथ में ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में दोनों का डांस देखकर किसी का भी मन उनके साथ नाचने का कर सकता है. 

निरहुआ ने संजय पांडेय और अयाज खान संग 'प्यार की पुंगी' पर किया डांस, देखें वायरल VIDEO

वैसे तो अकसर डांस की क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को हरियाणवी गाने पर डांस करते देखा जाता था, लेकिन अब वह भोजपुरी गानों पर भी खूब जलवा दिखाने लगी हैं. इतना ही नहीं, अपने इस वीडियो में भी सपना चौधरी ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ भोजपुरी गाने पर डांस किया है. वीडियो में ऑरेंज सूट पहने नजर आ रही सपना चौधरी सिंपल लुक के साथ भी काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं खेसारी लाल यादव का अंदाज वीडियो में कूल बॉय वाला लग रहा है. यह वीडियो देखकर लगता है कि दोनों की जोड़ी धमाका करने के लिए काफी है. 

BJP विधायक की बेटी को है परिवार से खतरा, वीडियो देख बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- कोई तो इसकी मदद करो...

बता दें कि जहां एक तरफ सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा की क्वीन हैं तो वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी मूवी के किंग हैं. सपना चौधरी की और खेसारी लाल यादव दोनों को ही उनके जबरदस्त गाने और शानदार डांस के लिए खूब जाना जाता है. हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी की लोकप्रियता बिग बॉस 11 में आने के बाद अपने सातवें आसमान पर पहुंच गई, वहीं खेसारी लाल यादव ने भी अपनी भोजपुरी फिल्मों और गाने से सबका खूब दिल जीता है. इसके अलावा खेसारी लाल यादव को युट्यूब का किंग भी माना जाता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Khesari Lal Yadav, Sapna Choudhary Khesari Lal Yadav Dance Video, Sapna Choudhary And Khesari Lal Yadav Dance On Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com