विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

रवि किशन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'काशी अमरनाथ' ने कर दिखाया ये कमाल

भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन और प्रियंका चोपड़ा एक साथ आए तो दोनों ही धमाका कर गए. जी हां, दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस के साथ ही अवार्ड समारोहों में भी धमाल मचा रखा है.

रवि किशन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'काशी अमरनाथ' ने कर दिखाया ये कमाल
Bhojpuri Cinema: रवि किशन और प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका चोपड़ा बन गई हैं प्रोड्यूसर
  • रवि किशन और निरहुआ हैं लीड रोल में
  • रवि किशन को मिला अवार्ड
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन और प्रियंका चोपड़ा एक साथ आए तो दोनों ही धमाका कर गए. जी हां, दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस के साथ ही अवार्ड समारोहों में भी धमाल मचा रखा है. लेकिन बतौर हीरो-हीरोइन नहीं बल्कि प्रोड्यूसर और एक्टर के तौर पर दोनों की जोड़ी हिट रही है. प्रियंका चोपड़ा ने जब से क्षेत्रीय सिनेमा में प्रोड्यूसर के तौर पर कदम रखा है, धमाल मचा रखा है. उनकी मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' को भी खूब सराहा गया था, और अब भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' भी पुरस्कार समारोहों में तहलका मचा रखा है. 'काशी अमरनाथ' में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ भी हैं.'

निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाई धूम, 'निरहुआ हिंदुस्तानी' 5 करोड़ के पार

देश की लगभग हर भाषा की फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता रवि किशन को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है. झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में उन्हें यह अवार्ड उनकी फिल्म 'काशी अमरनाथ' के लिए मिला. उल्लेखनीय है कि भोजपुरी की सर्वाधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके रवि किशन को कई अवार्ड शो में एक दर्जन से भी अधिक बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है इसके अलावा उन्हें सैकड़ो अवार्ड और सम्मान मिले हैं.

खेसारी लाल यादव का YouTube पर 'दिवानापन', दिल को छू लेने वाली कहानी ने मचाया धमाल



खेसारी लाल यादव बन गए 'दबंग, बनाई ऐसी बॉडी सलमान खान को भी हो जाए रश्क

अवार्ड मिलने के बाद रवि किशन ने कहा कि झारखंड सरकार कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है. आपको बता दें कि रवि किशन ने अपने साप्ताहिक ब्लॉग रवि की बात में भी झारखंड में हो रहे प्रथम अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की सराहना की थी. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' के अलावा एक दर्जन से भी अधिक फिल्मों की शूटिंग झारखंड में की है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Movies, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com