भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन मोनालिसा फैन्स के साथ अपने मजेदार डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. फैन्स भी उनके इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं. इसी क्रम में मोनालिसा (Monalisa) ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो आमिर खान और रवीना टंडन की फेमस कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सॉन्ग 'दिल करता है' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उनके डांस स्टेप काफी शानदार लग रहे हैं और फैन्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मोनालिसा (Monalisa) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने येलो कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है. वीडियो में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं फैन्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'You are so hot', तो किसी ने लिखा है 'आप इतनी सुंदर क्यों हो'.
गौरतबल है मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल वो टीवी शो 'नमक इस्क का' और 'अनकही दस्तान' में नजर आ रही हैं. इससे पहले उन्हें टीवी शो 'डायन' में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं