Danger Bahuriya Trailer: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस संजना पांडेय अपनी नई फिल्म ‘डेंजर बहुरिया' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें डेंजर बहू का अंदाज एकदम साफ नजर आ रहा है. फिल्म में संजना पांडेय और आकाश सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं. संजना पांडेय का इस फिल्म में अलग और दमदार अंदाज देखने को मिलने रहा है. कभी वह नरम दिल बन जाती हैं तो कभी गरम मिजाज. फिल्म के फर्स्ट लुक में ही उनका दबंग अवतार दर्शकों का ध्यान खींच चुका है. हाथ में लाठी, चेहरे पर गुस्सा और बेबाक तेवर के साथ संजना ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद उनके इरादे एकदम साफ हो गए हैं.
संजना पांडेय का धांसू अंदाज
संजना पांडेय भोजपुरी सिनेमा की जानी-पहचानी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. वह अपने अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए दर्शकों के बीच पहचान रखती हैं. डेंजर बहुरिया में उनका किरदार काफी अलग है. एक्ट्रेस के मुताबिक, यह फिल्म उनके लिए खास है और इसमें पारिवारिक रिश्तों के साथ कॉमेडी और मनोरंजन का मेल देखने को मिलेगा. फिल्म के फर्स्ट लुक में संजना नीली साड़ी में हाथ में लाठी और चिकन लिए नजर आई थीं. उनके चेहरे के तेवर ने पोस्टर को खास बना दिया था.
डेंजर बहुरिया ट्रेलर
संजना पांडेय ने कहा, "मेरा किरदार दमदार"
'डेंजर बहुरिया' का निर्माण एडवाइज मूवीज के बैनर तले किया गया है. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है. इसके कलाकारों में संजना पांडेय, आकाश गहरवार, निशा तिवारी, विद्या सिंह, अनूप अरोड़ा और काजल निषाद शामिल हैं. फिल्म की कहानी और लेखन की जिम्मेदारी प्राण नाथ कश्यप, अर्थव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और आलोकाश सिंह ने संभाली है. फिल्म का म्यूजिक साजन मिश्रा का है और गीत प्यारे लाल यादव के हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं