विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

खेसारी लाल यादव के 'ठीक है' सॉन्ग का नया वर्जन आया सामने, YouTube पर Video ने मचाया तहलका

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के 'ठीक है' (Thik Hai) सॉन्ग का नया वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रहा है.

खेसारी लाल यादव के 'ठीक है' सॉन्ग का नया वर्जन आया सामने, YouTube पर Video ने मचाया तहलका
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने मचाया धमाल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी वीडियो को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. उनका 'ठीक है' (Thik Hai) सॉन्ग का नया वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रहा है. उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) का नया कॉमेडी अंदाज देखने को मिल रहा है. इस भोजपुरी वीडियो को जी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. खेसारी लाल यादव की कॉमेडी वैसे भी लोगों को खूब भाती है.

सज-धज कर रैंप वॉक कर रही थीं रानू मंडल, सोशल मीडिया पर हो गई Memes की बरसात...देखें Video

देखें वीडियो:

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को अभी तक लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस गाने के बोल प्यारेलाल कवि, आजाद सिंह ने लिखे हैं. 'ठीक है' (Thik Hai) सॉन्ग 'प्रेमिका मिल गइल' एलबम से लिया गया है. इस एलबम को सोनू कुमार पांडे ने प्रोड्यूस किया है. खेसारी लाल यादव का यह गाना वर्ल्ड वाइड हिट है.

बॉलीवुड एक्टर के बेटे की गाड़ी का हुआ एक्सिडेंट, तो बोले- अब मेरा बेटा BMW नहीं बल्कि...

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं. शुरुआत ने उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा भोजपुरी गायक बनने के लिए पैसो का होना बहुत जरुरी था. पैसों को इकट्ठा करने के लिए उन्हें लिट्टी चोखा बेचना पड़ा इसके लिए उन्होंने अपनी फ़ोर्स की बड़ी नौकरी छोड़ दी. कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया. जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है, वहां उनके गीतों को बेशुमार प्यार मिला.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Song, Thik Hai, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com