विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2018

VIDEO: सुपरस्टार एक्टर ने 'टेंपू से जाली...' गाने पर मचाया धमाल, लाइव स्टेज पर कुछ ऐसे किया हंगामा

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने सालों से मशहूर हैं, उनके गानों पर आज भी यूपी-बिहार के गांव और शहरों में जमकर डांस करते हुए लोग दिख जाएंगे.

VIDEO: सुपरस्टार एक्टर ने 'टेंपू से जाली...' गाने पर मचाया धमाल, लाइव स्टेज पर कुछ ऐसे किया हंगामा
खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का डांस
  • खेसारी ने किया जबरदस्त डांस
  • मुंबई में 'टेंपू से जाली' पर मचाया तहलका
  • यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने सालों से मशहूर हैं, उनके गानों पर आज भी यूपी-बिहार के गांव और शहरों में जमकर डांस करते हुए लोग दिख जाएंगे. अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग-एक्शन के लिए मशहूर खेसारी अब महाराष्ट्र में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. खेसारी लाल की कई फिल्में देखने के बाद उनके लोग उनकी दीवानगी के कायल हैं. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उत्तर भारतीय सम्मान सम्मेलन के एक इवेंट में खेसारी लाल और रितू सिंह ने लाइव स्टेज पर शानदार ठुमके लगाते हुए नजर आये.

बच्चन फैमिली में पॉपुलर हैं ये एक्टर, डाइनिंग टेबल पर भी हो जाती है इनकी चर्चा

देखें वीडियो-


'माई रे माई...' में इंटरटेनमेंट का भरपूर मजा, एक्शन और डॉयलॉग का तड़का... देखें ट्रेलर

भोजपुरी गाने की प्रसिद्धी न सिर्फ यूपी और बिहार में महाराष्ट्र में मौजूद उत्तरी भारतीय लोगों में भी है. खेसारी लाल यादव और रितू सिंह ने 'टेंपू से जाली...' गाने पर कुछ ऐसा धमाल मचाया कि हर कोई हैरान रह गया. यह गाना लोगों को न सिर्फ लाइव बल्कि यूट्यूब पर भी काफी पसंद आ रहा है.

यूट्यूब पर गाना इतना प्रचलित हुआ कि इंडिया में टॉप 15 में ट्रेंड कर रहा है. लाइव डांस शो पर हमेशा की तरह भोजपुरी के स्टार एक्टर खेसारी ने गले में सोने की चेन डाली हुई है और मस्ती से डांस में झूम रहे हैं. अभी तक इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लोगों देख चुके हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Ritu Singh, Tempu Se Jaali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com