दीपावली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया. जहां सेलेब्स भी दीवाली सेलिब्रेशन से पीछे हटते हुए नहीं नजर आए. बॉलीवुड दीवाली सेलिब्रेशन के लिए जहां अक्षय कुमार ने घर पर परिवार संग पूजा की तो वहीं सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा आलिया भट्ट ने पतियों संग दीवाली का जश्न मनाया. जबकि अल्लू अर्जुन ने पटाखे फोड़कर दीवाली के जश्न को परिवार के साथ पूरा किया. वहीं इस लिस्ट में ईशा देओल का भी नाम शामिल है, जिन्होंने एक्स हस्बैंड के साथ दीवाली सेलिब्रेट की. जबकि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फैंस को दीवाली गिफ्ट देते हुए बेटे का चेहरा दिखाया. वहीं विदेश में परिवार संग प्रियंका चोपड़ा ने दीवाली सेलिब्रेट की. आइए आपको दिखाते हैं ईशा देओल, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की दीवाली.
ईशा देओल की एक्स हस्बैंड के साथ दीवाली
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने शनिवार को अपने एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी के साथ एक दिवाली पार्टी में शिरकत की. वेन्यू की ओर जाने से पहले एक्स कपल ने पैपराजी को पोज दिए. जहां पेस्टल-पिंक साड़ी पहने ईशा देओल पूरी तरह से दिवाली के रंग में रंगी नजर आ रही थीं तो वहीं भरत तख्तानी बेज रंग का बंदगला आउटफिट पहने नजर आएं. बता दें कि 2024 में तलाक के बाद भी ईशा और भरत अच्छे दोस्त हैं और कई मौकों पर साथ नजर आए हैं.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान का चेहरा फैन्स को दीपावली के खास मौके पर दिखाया. रविवार को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपने बेटे से मिलवाया. तस्वीर में विहान को खुशी-खुशी अपनी बांहें फैलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसके माता-पिता उसे पीछे से पकड़े हुए हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारी अब तक की सबसे शानदार दीपावली. सभी को प्यार, रोशनी और खुशी की शुभकामनाएं. विक्की, कैटरीना और विहान."
प्रिंयका चोपड़ा की विदेश में दिवाली
आलिया भट्ट ने भी इंस्टा फैमिली के साथ अपने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ नजर आ रही हैं. तीनों दीवाली के खास मौके पर इंडियन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और फैंस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं