विज्ञापन

Fasal Bhojpuri Film Songs: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म,यूट्यूब पर 12 मिलियन व्यूज, कल्पना पटवारी-शिल्पी राज के 5 गाने पॉपुलर

Fasal Bhojpuri Film Songs: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की 2024 की सुपरहिट फिल्म को यूट्यूब पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिसके गानों को भी 340 मिलियन व्यूज  मिल चुके हैं.  

Fasal Bhojpuri Film Songs: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म,यूट्यूब पर 12 मिलियन व्यूज, कल्पना पटवारी-शिल्पी राज के 5 गाने पॉपुलर
Fasal Bhojpuri Film Songs: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की 2024 की पॉपुलर भोजपुरी फिल्म, 5 गाने खूब हैं यूट्यूब पर पॉपुलर
YouTube
नई दिल्ली:

Fasal Bhojpuri Film Songs: निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं. लेकिन बात अगर पॉपुलैरिटी की करें तो 2024 में आई एक फिल्म को दर्शकों ने सिनेमाघरों में तो पसंद किया ही. यूट्यूब पर भी इतना प्यार दिया कि 12 मिलियन व्यूज मिले. जबकि इस फिल्म के 5 गाने, जिन्हें कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, आलोक कुमार और शिल्पी राज जैसे जाने माने भोजपुरी सिंगर्स ने गाकर सुपरहिट किए. इनमें से कुछ गानों को 340 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. आइए आपको बताते हैं दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की 2024 में आई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म के बारे में, जिसके 5 गाने आज ब्लॉकबस्टर हैं. 

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म

2024 में आई जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह फसल है, जिसमें किसानों की मेहनत, संघर्ष और दर्द की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म में निरहुआ एक किसान का किरदार निभाते नजर आए थे. जबकि आम्रपाली दुबे ने उनकी पत्नी का रोल निभाया था. फिल्म खेतों, फसल, कर्ज, मौसम और परिवार की जिम्मेदारियों से जुड़े मुद्दों को दिखाती है. निर्देशक पराग पाटिल ने कहानी लिखी और डायरेक्ट की थी. जबकि निर्माता प्रेम राय (श्रेयस फिल्म्स) थे. 

ये भी पढ़ें- Pawan Singh Bhojpuri Romantic Song: पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

फसल भोजपुरी फिल्म के 5 गाने खूब हुए पॉपुलर  

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म के गाने इसकी सबसे बड़ी ताकत थे, जिसमें गोदनवा से लेकर मरून कलर सड़िया (सड़िया) तक कई हिट ट्रैक रहे. मरून कलर सड़िया गाना खास वायरल हुआ, जिसे यूट्यूब पर 340 मिलियन व्यूज हासिल हो चुके हैं. इन गानों को शिल्पी राज, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, आलोक कुमार  जैसे सिंगर्स ने गाया. फिल्म के गानों का संगीत ओम झा और आर्या शर्मा का है. जबकि लिरिक्स विजय चौहान और अरविंद तिवारी ने लिखे हैं. 

फसल फिल्म के 5 पॉपुलर भोजपुरी गाने 

1. गोदनवा- शिल्पी राज
2. बालमु के हिपिया- शिल्पी राज
3. फसल में जान बसल - कल्पना पटवारी और आलोक कुमार
4. मरून कलर सड़िया- कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह
5. विजयी भव- प्रिया सिंह राजपूत

ये भी पढ़ें- संजू राठौड़ का मराठी गाना, यूट्यूब पर 2024 हुआ पॉपुलर, बॉलीवुड ने 2026 में बनाया सुपरहिट, गांव की छोरे ने की प्रेमिका की तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fasal, Bhojpuri Movie, Nirahua, Maroon Color Sadia, Nirahua Aamrapali Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com