विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

इस पंजाबी कुड़ी के दीवाने हुए भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन!

भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन इन दिनों पंजाबी बाला सपना गिल के दीवाने बने हुए हैं.

इस पंजाबी कुड़ी के दीवाने हुए भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन!
  • काशी अमरनाथ है फिल्म का नाम
  • प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस की है फिल्म
  • सपना गिल हो रही हैं लॉन्च
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन इन दिनों पंजाबी बाला सपना गिल के दीवाने बने हुए हैं. हम रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ में रवि किशन के साथ एक पंजाबी बाला सपना गिल लांच हो रही है. नवरात्रि के दूसरे दिन फिल्म का पहला सॉन्ग रिलीज किया गया है. संगीतकार मधुकर आनंद के इस गाने के बोल है, 'लगा के लैंस नीला नीला, कमाल कैलू जिला.' 


यह भी पढ़ेंः 'भूमि’ को कमजोर बनाने वाले ये हैं पांच भूकंप

इस बारे में सपना गिल ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी तब इस गाने के बोल का मायने उन्हें पता नही थे. लेकिन धुन सुनने में काफी अच्छी थी जो रोमांच पैदा कर रही थी और सामने रवि किशन जैसे रोमांटिक अभिनेता हों तो बात ही कुछ अलग है. वाकई पंजाबी कुड़ी के लिए भोजपुरी फिल्म करना कोई आसान बात नहीं है. फिर भी सपना ने गाने में अच्छी कोशिश की है और वे रवि किशन के साथ जम भी रही हैं.

यह भी पढ़ेंः झमाझम बरसात के बावजूद दर्शकों को न तो एक्शन और न ही इमोशंस से भिगो सकी 'भूमि'

‘काशी अमरनाथ’ में रवि किशन एक उद्धोगपति कि भूमिका में हैं जो डॉक्टर सपना से इश्क करता है. ‘काशी अमरनाथ’ 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में में रवि किशन और सपना गिल के अलावा निरहुआ, आम्रपाली दुबे और सुशील सिंह भी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com