विज्ञापन
This Article is From May 05, 2022

अंकुश-राजा और श्वेता महारा का नया गाना 'पतरी कमर के झटका' ने मचाया धमाल, दूबई के खूबसूरत लोकेशन पर हुआ है शूट

अंकुश- राजा और श्वेता महारा का नया सॉन्ग 'पतरी कमर के झटका' रिलीज हो गया है, इस गाने का बेहद पसंद किया जा रहा है.

अंकुश-राजा और श्वेता महारा का नया गाना 'पतरी कमर के झटका' ने मचाया धमाल, दूबई के खूबसूरत लोकेशन पर हुआ है शूट
श्वेता महारा का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की धमाकेदार अंकुश- राजा की जोड़ी एक के बाद एक हिट गाने दिए जा रही है. जब भी इस जोड़ी का कोई नया गाना आता है तो आते ही धमाल मच जाता है. अक्सर सिनेमा जगत में जोड़ियां हीरो और हीरोइनों की देखी जाती हैं, लेकिन यहां दो भाईयों ने जोड़ी बनाई है. दोनों ने साथ में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. अब उनका नया सॉन्ग 'पतरी कमर के झटका' रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता महारा अपनी अदाओं से फैंस पर बिजलियां गिरा रही हैं. 

सांग में श्वेता महारा के साथ दोनों भाई अंकुश- राजा मस्तीभरे अंदाज में एक्ट कर रहे हैं. ये दुबई सीरीज का नेक्स्ट सांग है, जिसमें अंकुश- राजा और श्वेता दिख रहे हैं.  पतरी कमर का झटका तेरे घायल करता है, तिरछी नजर तेरा गोरी कायल करता है. इस सांग को दुबई की खास लोकेशनों में एक पर फिल्माया गया है. गाना किसी बॉलीवुड सॉन्ग की तरह ही खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है. इस गाने में तीनों का के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. एक्ट्रेस जबरदस्त डांस के साथ शानदार लटके झटके दिखा रही हैं और दर्शकों को अपने एक्सप्रेशंस और अदाओं से दीवाना बना रही हैं.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'पतरी कमर का झटका' के सिंगर अंकुश राजा हैं. इसके लिरिक्स अजय बच्चन और म्यूजिक अविनाश झा घुंगरू ने दिया है. प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं. डायरेक्टर भोजपुरिया, गार्जियन लखन बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जैस्वाल, मैनेजर नेताजी, सांग को एडिट मीत जी द्वारा किया गया है.

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Mahara, Shweta Mahara Bhojpuri Actress, Shweta Mahara Latest Song, Shweta Mahara Look, Shweta Mahara Music Video, Shweta Mahara Song, Ankush Raja, Ankush Raja New Song, Ankush Raja Shweta Mahara, Patli Kamar Ka Jhatka, Patli Kamar Ka Jhatka Song, Bhojpuri Song Patli Kamar Ka Jhatka, Bhjpuri Song 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com