विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2018

आम्रपाली दुबे ने झन्नाटेदार सवाल के जवाब में निरहुआ ने 'स्वच्छ भारत' का फावड़े से यूं बनाया मजाक, वायरल हुआ Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) जो भी कर दें वह वायरल हो जाता है. निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का भोजपुरी फिल्म का एक सीन वायरल हो रहा है.

आम्रपाली दुबे ने झन्नाटेदार सवाल के जवाब में निरहुआ ने 'स्वच्छ भारत' का फावड़े से यूं बनाया मजाक, वायरल हुआ Video
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का वीडियो हुआ वायरल
  • भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी है निरहुआ-आम्रपाली
  • दोनों का नया वीडियो हुआ वायरल
  • 'निरहुआ चलल लंदन' है अगली फिल्म
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जो भी कर दें वह वायरल हो जाता है. निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का भोजपुरी फिल्म का एक सीन ऐसा वायरल हो रहा है कि इसे देखने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इसमें मैडम जी बनी हैं और बहुत ही सॉफिस्टिकेटेड अंदाज में दिख रही हैं, जबकि निरहुआ ठेठ देसी अंदाज में हैं. जिस तरह के जवाब निरहुआ आम्रपाली दुबे को देते हैं, उसे सुनकर और उनके एक्सप्रेशंस देखकर हंस-हंसकर पेट में बल पड़ना तय है. निरहुआ तो फावड़े के जरिये 'स्वच्छ भारत' तक पर चुटकी ले जाते हैं. 

सपना चौधरी ने धांसू अंदाज में किया नागिन डांस, मस्ती में झूमने को कर देंगी मजबूर, देखें Video



आम्रपाली दुबे ने दिखाए ऐसे लटके-झटके, बेकाबू होकर स्टेज पर चढ़ गया ये शख्स और फिर...देखें Video

इस वीडियो में आम्रपाली दुबे दो एक्टर्स से पूछती हैं कि यादव कहां हैं तो वे जवाब देते हैं कि मैडम जी वो तो मैदान करे गइल रहनी. इस बार आम्रपाली थोड़े सोच में पड़ जाती हैं और मैदान का मतलब पूछती हैं तो इतने में निरहुआ वहां पहुंच जाते हैं. निरहुआ बताते हैं कि मैदान जाने का मतलब शौच से है और फिर वो खुले में शौच से लेकर 'स्वच्छ भारत' तक पर चुटकी लेते नजर आते हैं. निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री इस सीन में देखने वाली है.

'आम्रपाली तोहरे खातिर' गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
 

आम्रपाली ने दिलकश अदाओं से मचाया कोहराम, Belly Dance के बाद दिखाया देसी स्वैग- देखें Video

निरहुआ और आम्रपाली कभी भी कुछ करते हैं तो वह जमकर चलता है. कुछ दिन पहले निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें लंदन की सर्दी में आम्रपाली अपनी अदाएं दिखाती नजर आई थीं. इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था. इससे पहले आम्रपाली दुबे का बैली डांस भी सुर्खियों में रहा था. अब उनका ये वीडियो तो यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में चौथे नंबर पर आ गया है, और ऑडियंस को खूब पसंद भी आ रहा है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com