विज्ञापन

कल्लू ने इश्क के चक्कर में बेचा घर और बुलेट, फिर भी गर्लफ्रेंड बोली 'भतार खोजीहे पापा', नया भोजपुरी गाना वायरल

Kallu Bhojpuri Song Bhatar Khojihe Papa: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना 'भतार खोजीहे पापा' रिलीज. इश्क में कल्लू ने बेचा घर और बुलेट.

कल्लू ने इश्क के चक्कर में बेचा घर और बुलेट, फिर भी गर्लफ्रेंड बोली 'भतार खोजीहे पापा', नया भोजपुरी गाना वायरल
Kallu Bhojpuri Song Bhatar Khojihe Papa: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना 'भतार खोजीहे पापा'
youtube
नई दिल्ली:

Kallu Bhojpuri Song Bhatar Khojihe Papa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू अपने अलग अंदाज और मजेदार गानों के लिए पहचाने जाते हैं. उनके गानों में प्यार, रोमांस, नोकझोंक और देसी अंदाज का खास तड़का देखने को मिलता है. अब उनका नया भोजपुरी गाना 'भतार खोजीहे पापा' वायरल हो रहा है. इस भोजपुरी गाने का टाइटल जितना दिलचस्प है, इसकी कहानी भी उतनी ही मजेदार है. इश्क में पड़े कल्लू की हालत ऐसी हो जाती है कि प्यार के चक्कर में उनका घर और बुलेट मोटरसाइकिल तक बिक जाते हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड की फरमाइशें खत्म होने का नाम नहीं लेतीं.

यह भी पढ़ें: Kallu Ko Pallu Se Bandhogi Kahiya Bhojpuri Gana: शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे कल्लू, काजल राघवानी ने सुनाई खरी-खोटी, सुपरहिट है गाना

कल्लू और शिल्पी राज की आवाज का तड़का

इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज सुनने को मिलती है. दोनों कलाकार भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय नाम हैं. कल्लू अपनी गायकी और अभिनय के लिए जाने जाते हैं, जबकि शिल्पी राज की आवाज ने भोजपुरी संगीत में अलग पहचान बनाई है. गाने में कनिका सेहरावत भी फीचर कर रही हैं. 'भतार खोजीहे पापा' को 20 नवंबर 2026 को रिलीज किया गया. इस गाने के बोल विक्की विशाल ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह हैं और वीडियो डायरेक्टर असलम खान हैं.

यहां देखें कल्लू का 'भतार खोजीहे पापा' सॉन्ग

इश्क में सब कुछ गंवा बैठे कल्लू

'भतार खोजीहे पापा' में प्यार और प्रेमिका की मांगों को लेकर एक दिलचस्प कहानी पेश की गई है. कल्लू का किरदार प्यार में इस कदर डूबा नजर आता है कि अपनी प्रेमिका को खुश करने के चक्कर में वह अपनी संपत्ति तक गंवा बैठता है. घर और मोटरसाइकिल बिकने के बाद भी प्रेमिका का रवैया बदलता नहीं है. वह अपने प्रेमी को लेकर ऐसी बात कहती है, जो गाने का सबसे दिलचस्प हिस्सा बन जाती है. 'भतार खोजीहे पापा' यानी अब पापा ही उसके लिए दूल्हा तलाशेंगे. यही बात गाने को खास बना रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Akela Kallu, Shilpi Raj, Bhojpuri Song, Bhojpuri Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com