विज्ञापन

Tanu Priyanka Bhojpuri Sohar Geet: तनु प्रियंका का सोहर गीत 'नेग लागी' रिलीज, भोजपुरी में लौटी ढोल-मजीरे और सोहर की मिठास

Tanu Priyanka Bhojpuri Sohar Geet: भोजपुरी की मशहूर लोकगायिका तनु प्रियंका की आवाज में नया भोजपुरी सोहर गीत 'नेग लागी' रिलीज हो गया है. भोजपुरी में लौटी ढोल-मजीरे और सोहर की मिठास.

Tanu Priyanka Bhojpuri Sohar Geet: तनु प्रियंका का सोहर गीत 'नेग लागी' रिलीज, भोजपुरी में लौटी ढोल-मजीरे और सोहर की मिठास
Tanu Priyanka Bhojpuri Sohar Geet: तनु प्रियंका की आवाज में नया भोजपुरी सोहर गीत 'नेग लागी' रिलीज
youtube
नई दिल्ली:

Tanu Priyanka Bhojpuri Sohar Geet: भोजपुरी संगीत में लोकगीतों की अपनी अलग पहचान है. खासकर बच्चे के जन्म के मौके पर गाए जाने वाले सोहर गीत आज भी गांवों और परिवारों की खुशियों का अहम हिस्सा हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मशहूर लोकगायिका तनु प्रियंका की आवाज में नया भोजपुरी सोहर गीत 'नेग लागी (Neg Lagi Sohar Geet)' रिलीज हो गया है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. भोजपुरी सोहर गीत के वीडियो में रीति तिवारी और अभिनेता अजय (अज्जू) नजर आ रहे हैं. दोनों की अदायगी गाने को खास बना रही है. वहीं, लोकगायिका तनु प्रियंका भी वीडियो में ढोल बजाते और सोहर गाते हुए दिखाई दे रही हैं. पारंपरिक लोकसंगीत, ढोल-मजीरे की धुन और सोहर की मिठास इस गाने को भोजपुरी संस्कृति से जोड़ती है.

क्या है ‘नेग लागी' गाने की खासियत?

भोजपुरी समाज में बच्चे के जन्म पर सोहर गाने की पुरानी परंपरा रही है. घर में खुशियों के मौके पर महिलाएं पारंपरिक धुनों पर सोहर गाती हैं. 'नेग लागी' इसी लोकपरंपरा को नए संगीत और वीडियो के अंदाज में पेश करता है. इस गाने को तनु प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज दी है. वीडियो में रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की मौजूदगी कहानी को मनोरंजक बनाती है. गाने के बोल अश्विनी चौबे (शुभम) ने लिखे हैं और इसका संगीत मोहित मौर्य ने तैयार किया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस सोहर गीत के निर्माता कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार हैं. इसका निर्देशन सुनील बाबा ने किया है. 

तनु प्रियंका ने कही ये बात

भोजपुरी सोहर गीत को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि भोजपुरी लोकगीत हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं. सोहर गीतों का अपना विशेष महत्व है. 'नेग लागी' के जरिए पारंपरिक लोकसंगीत को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की गई है.

वहीं, लोकगायिका तनु प्रियंका ने इस गाने को अपने लिए खास बताया. उन्होंने कहा कि सोहर हमारी लोकसंस्कृति और खुशियों से जुड़ी परंपरा है. इसे अपनी आवाज देना उनके लिए खुशी और गर्व की बात है. उन्होंने निर्माता रत्नाकर कुमार का भी धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह गीत पसंद आएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanu Priyanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com