विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2017

भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक ‘नागराज’ में बन गई है इच्छाधारी नागिन

फिल्म निर्माता समय-समय पर इच्छाधारी नागिन के कॉन्सेप्ट पर काम करते रहते हैं. अब ऐसा ही कुछ भोजपुरी सिनेमा में भी होने जा रहा है.

भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक ‘नागराज’ में बन गई है इच्छाधारी नागिन
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह
  • 60 फिल्में कर चुकी हैं अंजना सिंह
  • इच्छाधारी नागिन बनी हैं नागराज में
  • शूटिंग हो चुकी है पूरी
नई दिल्ली: इच्छाधारी नागिन ऐसा टॉपिक है जो छोटे परदे से लेकर बड़े परदे पर, हर जगह हिट है. इस किरदार के साथ रहस्य और रोमांच जुड़ा है, वहीं इसमें ग्लैमर की भी अपार संभावनाएं रहती हैं. इसलिए फिल्म निर्माता समय-समय पर इच्छाधारी नागिन के कॉन्सेप्ट पर काम करते रहते हैं. अब ऐसा ही कुछ भोजपुरी सिनेमा में भी होने जा रहा है और भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह 60 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन वे पहली बार इच्छाधारी नागिन का रोल करने जा रही हैं.

यह भी पढ़ें : प्रियंका ने इस फिल्म की खातिर घटाया 20 किलो वजन

तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी फिल्म ‘नागराज’ में अंजना सिंह इच्छाधारी नागिन के रोल में हैं. अंजना ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की है. उन्होंने बताया कि ऐसा किरदार जो मात्र किस्से कहानी में प्रचलित हो पर्दे पर जीना चुनौतीपूर्ण काम है क्योंकि उसे न तो किसी ने देखा होता है और न ही उनके बारे में कोई ठोस जानकारी होती है. अंजना ने  बताया कि इस फिल्म का निर्माण भव्य कैनवास पर किया गया है जिसमें स्पेशल इफेक्ट भी काफी होगा. 

यह भी पढ़ें : डिस्काउंट छोड़िए इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो है महिलाओं के लिए फ्री

अंजना ने बताया कि उन्होंने अपने 6 साल के फिल्मी सफर में हर तरह के किरदार को जिया है लेकिन यह किरदार काफी अलग है. उल्लेखनीय है कि कम समय मे सर्वाधिक फिल्मो में काम करने का रिकॉर्ड बना चुकी अंजना को हाल ही में मुंबई में संपन्न हुए सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सबसे लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है. नागराज में उनके अपोजिट यश कुमार हैं जबकि फिल्म के डायरेक्टर दिनेश यादव हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com