विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2019

Bhojpuri Cinema: iPhone की खातिर निरहुआ की किडनी बेचने को तैयार हो गईं आम्रपाली दुबे, एक्टर का हुआ बुरा हाल- देखें Video

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है और जब भी दोनों साथ आते हैं तो कमाल-धमाल करते हैं. लेकिन यहां तो आम्रपाली ने निरहुआ के होश ही उड़ा दिए हैं.

Bhojpuri Cinema: iPhone की खातिर निरहुआ की किडनी बेचने को तैयार हो गईं आम्रपाली दुबे, एक्टर का हुआ बुरा हाल- देखें Video
Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो की धूम
  • निरहुआ और आम्रपाली एक साथ आए नजर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो की धूम
  • आईफोन की खातिर आम्रपाली ने मांगी यह कुर्बानी
नई दिल्ली:

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है और जब भी दोनों साथ आते हैं तो कमाल-धमाल करते हैं. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आम्रपाली दुबे आईफोन की खातिर निरहुआ की किडनी बेचने की बात कर रही हैं, और उन्हें ऑपरेशन के लिए तैयार होने के लिए कह रही हैं. निरहुआ यह बात सुनकर एकदम घबरा से जाते हैं, और उनका हाल बुरा हो जाता है. 

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का यह टिकटॉक वीडियो है, जिसे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में आम्रापाली और निरहुआ भरपूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वैसे भी दोनों के वीडियो को खूब पसंद किया जाता है, और दोनों की केमिस्ट्री इस वीडियो में भी कमाल की लग रही है. 

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) जब भी एक साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा जाते हैं. निरहुआ की तो निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज वैसे ही सुपरहिट रही है. बात चाहे यूट्यूब की हो या सिनेमाघरों की, उनकी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया है जबकि आम्रपाली दुबे को यूट्यूब क्वीन कहा जाता है, और वह अकसर अपने वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा जाती हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Amrapali Dubey, Nirahua, Bhojpuri Video, Nirahua Video, Amrapali Dubey Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com