भोजपुरी सिनेमी की क्वीन रानी चटर्जी शूटिंग के दौरान बीमार पड़ीं
- आगरा में कर रही थीं शूटिंग
- रजनीकांत हैं उनके अपॉजिट
- गर्मी की वजह से बिगड़ी तबियत
नई दिल्ली:
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. इससे सेट पर हड़कंप मच गया. रानी इन दिनों दीपक त्रिपाठी की भोजपुरी फिल्म ‘जीरो बनल हीरो’ की शूटिंग आगरा की झुलसा देने वाली गर्मी मे कर रही हैं, जहां आज अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पातल ले जाने की नौबत आ गई. वहीं, डॉक्टरों ने इलाज के बाद रानी को फिट बताया और आराम करने की सलाह दी है. बता दें कि इस फिल्म में उनके अपोजिट रजनीकांत नजर आ रहे हैं.
Video: खेसारी लाल यादव ने दिखाया एटीट्यूड तो काजल राघवानी ने की मनाने की कोशिश, बोलीं- आके देवघर का मेला घुमाई...
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के डॉक्टर हाथी के निधन पर भोजपुरी स्टार रवि किशन, निरहुआ और रानी चटर्जी का यूं छलका दर्द
डॉक्टर के अनुसार, भीषण गर्मी से रानी को सेट पर एलर्जी हो गई थी, जिस वजह से वे बीमार पड़ गईं. लेकिन अब उनकी तबियत ठीक है और उन्हें अभी आराम करना होगा. बावजूद इसके रानी नहीं मानी और फिल्म की बाकी शूटिंग के लिए वे फिर से सेट पर आ गईं. इससे पहले उनके बीमार होने के बाद फिल्म के अन्य कास्ट और क्रू को लगा था कि शूटिंग अब डिले हो जाएगी. मगर रानी ने डेडिकेशन से सबको स्तब्ध कर दिया. हालांकि फिल्म के निर्माता ने उन्हें आराम करने को कहा. लेकिन रानी ने कहा कि अब वे पूरी तरह तैयार हैं. वैसे भी रानी की पहचान इंडस्ट्री में मेहनती और डेडिकेटेड अभिनेत्री की है.
सपना चौधरी के ठुमकों से हिला यूपी-बिहार, ‘बैरी कंगना 2’ में ‘हरियाणा की बांकी छोरी’ ने डांस से यूं किया घायल
फिल्म ‘जीरो बनल हीरो’ के निर्माता सत्येंद्र शुक्ला और चंद्रकांत शुक्ला हैं. निर्देशक दीपक त्रिपाठी हैं. फिल्म में रजनीकांत के अलावा संजय पांडेय,आदित्य मोहन ,भावना सिंह चौहान ,अनूप अरोरा ,समर्थ चतुर्वेदी ,सोनू पांडेय ,नगीन वाडिल ,बी.आर.शाहु ,ग्लोरी मोहता ,सुधाकर मिश्रा,शुशील कुमार आदि मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म के संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं. गीतकार प्यारे लाल और आजाद सिंह है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rani Chaterjee, Bhojpuri Cinema