विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2022

काजल राघवानी ने मां के साथ किए गंगा आरती के दर्शन, वीडियो शेयर कर बोलीं- मन को बहुत सुकून मिला

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बनारस में गंगा आरती के दौरान का ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में काजल की मम्मी भी उनके साथ हैं.

काजल राघवानी ने मां के साथ किए गंगा आरती के दर्शन, वीडियो शेयर कर बोलीं- मन को बहुत सुकून मिला
काजल राघवानी ने शेयर किया गंगा आरती का वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी अपने अपने स्टाइल और बेहतरीन डांस से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में आए अपने नए गाने को लेकर भी वो इन दिनों खूब चर्चा में हैं. खेसारी लाल के साथ इस गाने में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं काजल ने हाल ही में बनारस पहुंचीं और गंगा आरती के दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वो गंगा किनारे अपनी मां के साथ सुकून के पल बिताती दिख रही हैं.

काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बनारस में गंगा आरती के दौरान का ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में काजल ब्लू कलर के सलवार सूट में सिर पर टीका लगाए नजर आ रही हैं. काजल के साथ उनकी मां भी हैं, जो रॉयल ब्लू कलर की कॉटन सलवार कमीज पहने दिख रही हैं. इस तस्वीर में मां-बेटी गंगा किनारे बैठी, गंगा आरती देख रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए काजल ने लिखा है, 'कल मां के साथ पहली बार गंगा आरती के दर्शन किए, बहुत ही अच्छे दर्शन हुए या सबसे अच्छी बात मन को बहुत सुकून मिला, दिल खुश हो गया, सबका दिल से शुक्रिया.' फैंस को काजल का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है, फैंस उनके इस पोस्ट पर हर-हर गंगे और हर-हर महादेव लिख कर कमेंट कर रहे हैं.

काजल राघवानी की हालिया भोजपुरी फिल्म 'बापजी' का पॉपुलर गाना तू झूठी तेरा प्यार झूठा इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव के साथ सिंगर खुशबू तिवारी ने अपनी आवाज दी है. वहीं खेसारी के साथ एक बार फिर काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने ने महज पांच महीने में 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज का रिकॉर्ड बना लिया है. खेसारी लाल यादव के साथ काजल लगातार हिट पर हिट फिल्में दे रही हैं.

एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले स्पॉट हुए : ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Raghavani Ganga Aarti Video, Kajal Raghavani, काजल राघवानी, Bhojpuri Actress Kajal Raghavani, Ganga Aarti, Navratri 2022, Kajal Raghavani Video, Kajal Raghavani Instagram, Kajal Raghavani Viral Post, Bhojpuri, Bhojpuri Cinema, भोजपुरी, भोजपुरी सिनेमा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com