Latest Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के भोजपुरी सॉन्ग का धमाका, खूब देखा जा रहा वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह गाना भोजपुरी फिल्म 'बागी- एक योद्धा' (Baaghi Ek Yodha) का है.

Latest Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के भोजपुरी सॉन्ग का धमाका, खूब देखा जा रहा वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का धमाल

नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा अपने नए गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. उनकी और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं. दोनों की जोड़ी फिर से साथ आई है और आते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है. खेसारी लाल यादव के इस सॉन्ग का नाम 'मेरे सिवा तुझे कोई देखे तो फूट जाएं आंख' (Mere Siva Tujhe Koi Dekhe To Foot Jaye Ankh) है. इस को 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी वाले इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) का यूट्यूब पर जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है. 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह गाना भोजपुरी फिल्म 'बागी- एक योद्धा' (Baaghi Ek Yodha) का है. इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि मधुकर आनंद ने इस गाने में संगीत दिया है. खेसारी लाल यादव का यह सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं.