Kallu Ko Pallu Se Bandhogi Kahiya Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के गानों के तो क्या ही कहने. तभी तो उनके कई गाने ऐसे हैं जो समय से परे हैं और आज भी फैन्स की जुबान पर रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही भोजपुरी सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की जोड़ी ने धूम मचाकर रख दी थी. ऐसा ही गाना है 'कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया' (Kallu Ko Pallu Se Bandhogi Kahiya). इस गाने में काजल और अरविंद की केमेस्ट्री धूम मचा रही है, वहीं शिल्पी राज की आवाज इस गाने को एवरग्रीन बना देती है. गाने की सबसे दिलचस्प बात इसके बोल हैं. इसमें प्यार, शादी और प्रेमी-प्रेमिका के बीच होने वाली नोकझोंक को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है. कल्लू का काजल से शादी को लेकर सवाल करना और काजल का अपने अंदाज में जवाब देना लाजवाब है.
कब रिलीज हुआ था कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया?
'कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया' को 30 मार्च 2021 को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने आवाज दी है. वीडियो में काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू हैं. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है और कोरियोग्राफी राहुल यादव की है.
इस गाने में प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी को लेकर सवाल करता है. 'कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया' इसकी मुख्य लाइन है. गाने के बोल में भोजपुरी भाषा का देसीपन और प्रेमी-प्रेमिका के बीच हंसी-मजाक है. गाने में शादी, दहेज और रिश्ते की बातों को भी हल्के-फुल्के अंदाज में शामिल किया गया है. इस गाने को यूट्यूब पर एक करोड़ व्यूज मिल चुके हैं.
कौन हैं अरविंद अकेला कल्लू?
भोजपुरी संगीत और सिनेमा में अरविंद अकेला कल्लू एक जाना-पहचाना नाम हैं. उनका जन्म 26 जुलाई 1997 को बिहार के बक्सर में हुआ था. उन्होंने बचपन से ही गायकी शुरू कर दी थी. उनके पिता चुनमुनजी चौबे भी संगीत से जुड़े रहे हैं. कल्लू ने सिंगिंग करियर की शुरुआत ‘वनवा कहिया ले जईबा जैसे गीत से की. इसके बाद मुर्गा बेचैन बाटे जैसे गानों ने उन्हें पहचान दिलाई. गायकी के साथ उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी जगह बनाई. उनकी भोजपुरी फिल्म "दिल भईल दीवाना' ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं.
यहां देखें काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू का कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया भोजपुरी सॉन्ग
कौन हैं काजल राघवानी?
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 20 जुलाई 1990 को हुआ था. उन्होंने गुजराती सिनेमा से एक्टिंग की शुरुआत की और बाद में भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. काजल ने पटना से पाकिस्तान, हुकूमत, भोजपुरिया राजा, मेहंदी लगा के रखना और मैं सेहरा बांध के आऊंगा जैसी फिल्मों में काम किया है. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे भोजपुरी सितारों के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच पॉपुलर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं