विज्ञापन
This Article is From May 09, 2019

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे ने धमाकेदार डांस से उड़ाया गरदा, बार-बार देखा जा रहा Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने धमाकेदार डांस से गरदा उड़ा दिया है. उनका यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे ने धमाकेदार डांस से उड़ाया गरदा, बार-बार देखा जा रहा Video
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का डांस वीडियो वायरल
  • आम्रपाली दुबे ने मचाई धूम
  • उनका डांस वीडियो हुआ वायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपने डांस और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का फिर एक वीडियो गदर काटे हुए है. इस वीडियो में वो एक गाने की शूटिंग कर रही हैं. इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) पर वो धमाकेदार डांस कर रही हैं. सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहने वाली आम्रपाली दुबे  (Amrapali Dubey)  ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस डांस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. कुल मिलाकर आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के डांस वीडियो ने कोहराम मचा दिया है.

Avengers Endgame Box Office Collection Day 4: एवेंजर्स एंडगेम' की तूफानी कमाई जारी, 4 दिन में ही बटोर लिए इतने करोड़

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं. आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन जोड़ी भी कहा जाता है. इन दोनों सितारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं. हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और  निरहुआ (Nirahua) का एक गाना 'नई झुलनी के छैया' काफी वायरल हुआ था. आम्रपाली दुबे  मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई हैं.

अक्षय कुमार और आलिया भट्ट से लेकर ये सितारे नहीं डाल सकते वोट, जानिए क्या है वजह...

बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) उन्होंने भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली. वर्ष 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (बीआईएफए) में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वर्ष 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार 'राते दीया बुताके' गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर देखने वाले मिले हैं. अभी तक उन्होंने कुल 25 फिल्में की हैं जो ज्यादातर हिट रही हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Dance, Amrapali Dubey Dance Video, Bhojpuri Cinema, Aamrapali Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com