विज्ञापन

नया लुक, ज्यादा पावर! भारत पहुंची Triumph Street Triple 765 RX, अब सड़कों पर मचेगा तहलका

Triumph Street Triple 765 RX की कीमत 13.91 लाख रुपये है, जो स्टैंडर्ड Street Triple 765 RS से लगभग 1 लाख रुपये ज्यादा है. स्टैंडर्ड RS मॉडल की कीमत 12.93 लाख रुपये है.

नया लुक, ज्यादा पावर! भारत पहुंची Triumph Street Triple 765 RX, अब सड़कों पर मचेगा तहलका
Triumph Street Triple 765 RX भारत में लॉन्च

Triumph मोटरसाइकिल्स ने अपनी नई लिमिटेड-एडिशन बाइक Triumph Street Triple 765 RX को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 13.91 लाख रुपये रखी गई है. यह बाइक कंपनी की ‘2026 Unleashed' कैंपेन का हिस्सा है. नवंबर 2025 में ग्लोबल डेब्यू के बाद अब यह भारतीय बाजार में पेश की गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्टैंडर्ड मॉडल से क्या है अलग?

Street Triple 765 RX को मौजूदा Street Triple 765 RS का ज्यादा ट्रैक-फोकस्ड और एडवांस वर्जन माना जा रहा है. इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके चेसिस और राइडिंग पोजिशन में किया गया है. इसमें clip-on handlebars दिए गए हैं, जो राइडिंग पोजिशन को नीचे और ज्यादा एग्रेसिव बनाते हैं. इससे राइडर को बाइक पर बेहतर कंट्रोल मिलता है और हाई-स्पीड या ट्रैक राइडिंग के दौरान ज्यादा सटीक फीडबैक महसूस होता है. 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम में बड़ा अपग्रेड

इस नई बाइक में हार्डवेयर के स्तर पर भी काफी अपग्रेड किए गए हैं. इसमें आगे की तरफ fully adjustable 41mm Ohlins NIX30 USD front fork दिया गया है, जो सस्पेंशन को और ज्यादा बेहतर बनाता है. पीछे की तरफ पहले जैसा Ohlins STX40 monoshock रखा गया है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में आगे 310mm twin floating discs दिए गए हैं, जिनके साथ Brembo Stylema four-piston monobloc calipers लगाए गए हैं. पीछे 220mm डिस्क ब्रेक मिलता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Street Triple 765 RX में वही 765cc liquid-cooled inline-triple engine दिया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलता है. यह इंजन 130hp की पावर 12,000rpm पर और 80Nm टॉर्क 9,500rpm पर पैदा करता है. इसके साथ 6-speed gearbox और स्टैंडर्ड bi-directional quickshifter मिलता है. इसका मतलब है कि गियर शिफ्टिंग तेज और स्मूद होगी. बाइक का इंजन शार्प थ्रॉटल रिस्पॉन्स देता है और मिड-रेंज परफॉर्मेंस काफी मजबूत रखता है. 

पहाड़ हों या रेगिस्तान, Triumph की नई 'टाइगर' है तैयार: Alpine और Desert एडिशन भारत में लॉन्च!

डिजाइन और प्रीमियम लुक

डिजाइन की बात करें तो Street Triple 765 RX को स्टैंडर्ड वर्जन से अलग और ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है. इसमें सिल्वर पेंट स्कीम, रेड सबफ्रेम, और पिनस्ट्राइप्ड व्हील्स मिलते हैं. इसके अलावा बाइक के साइलेंसर और सीट यूनिट पर RX-बैजिंग दी गई है, जिससे यह लिमिटेड एडिशन और खास नजर आती है. 

Triumph Street Triple 765 RX की कीमत 13.91 लाख रुपये है, जो स्टैंडर्ड Street Triple 765 RS से लगभग 1 लाख रुपये ज्यादा है. स्टैंडर्ड RS मॉडल की कीमत 12.93 लाख रुपये है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com