Toyota ने एक ऐसे स्कूटर का पेटेंट फाइल किया है जो हाइड्रोजन से चलेगा. यह कॉन्सेप्ट Suzuki Burgman 400 पर आधारित है, जो पहले से ही मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में एक जाना-पहचाना नाम है. इस पेटेंट से यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में टू-व्हीलर सेक्टर में भी नई फ्यूल टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है. अभी तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन हाइड्रोजन भी एक नया और अलग विकल्प बनकर सामने आ रहा है.

हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी क्या है?
Toyota पहले भी हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपनी कार Toyota Mirai में कर चुकी है. अब कंपनी उसी तकनीक को छोटे वाहनों जैसे स्कूटर में लाने की कोशिश कर रही है. इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं होती, बल्कि हाइड्रोजन गैस से बिजली बनती है और स्कूटर चलता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हटाने वाले हाइड्रोजन कैनिस्टर
इस स्कूटर की सबसे खास बात इसका फ्यूल सिस्टम है. इसमें पारंपरिक तरीके से फ्यूल भरने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसमें छोटे-छोटे हाइड्रोजन कैनिस्टर लगाए जाएंगे जिन्हें खाली होने पर आसानी से बदला जा सकता है. यह सिस्टम कुछ हद तक उन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जैसा है जिनमें बैटरी को निकालकर बदला जाता है.

डिजाइन और मैकेनिकल फीचर्स
पेटेंट में स्कूटर के डिजाइन से जुड़े कई दिलचस्प पहलू सामने आए हैं. हाइड्रोजन टैंक को इस तरह से रखा गया है कि उसे आसानी से निकाला जा सके. इसके लिए कंपनी ने अलग-अलग मैकेनिज्म दिखाए हैं, जैसे स्विंग-आउट सिस्टम और लिंक-आधारित डिजाइन, जिससे यूजर्स आसानी और सुरक्षित तरीके से कैनिस्टर बदल सकें. बता दें, ये फुल टैंक पर 200km की रेंज दे सकता है.
Mahindra ATV की दमदार एंट्री! ऐसी गाड़ी जो पहाड़, रेगिस्तान और जंगल, हर जगह देगी शानदार परफॉर्मेंस
फिलहाल यह सिर्फ एक पेटेंट है और कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन यह जरूर दिखाता है कि ऑटो कंपनियां भविष्य के लिए नए-नए विकल्प तलाश रही हैं, ताकि साफ और बेहतर मोबिलिटी संभव हो सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं