विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2019

Assembly Elections 2019: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- युवा जब नौकरी मांगते हैं तो आप...

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था में गिरावट जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मीडिया पर भी आरोप लगाया.

Assembly Elections 2019: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- युवा जब नौकरी मांगते हैं तो आप...
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा सरकार पर करार प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब युवा नौकरी मांगते हैं, तब उनसे कहा जाता है कि ‘चांद की ओर देखो. राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था में गिरावट जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मीडिया पर भी आरोप लगाया. उन्होंने यहां एक चुनाव रैली में दावा किया कि देश में कई कारखाने बंद होने के लिए जिम्मेदार कारणों में एक कारण विभाजनकारी राजनीति भी है. एक ओर जहां भाजपा 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले और राष्ट्रवाद का मुद्दा उठा रही है.

लातूर रैली में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 15 अमीर लोगों का 5.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेरोजगारी को लेकर मोदी और शाह पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री देश के सामने मौजूद वास्तविक मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं. राहुल गांधी ने ‘चंद्रयान 2' मिशन का संदर्भ देते हुए कहा कि इसरो को कांग्रेस ने बनाया था. रॉकेट दो दिन में नहीं गया, सालों लगे हैं.उसका फायदा जरूर नरेंद्र मोदी जी उठा रहे हैं मगर चांद पर रॉकेट भेजने से हिंदुस्तान के युवाओं के पेट में भोजन नहीं जाएगा. हालांकि, इस उपलब्धि के लिये उन्होंने इसरो की सराहना की. महाराष्ट्र में लातूर जिले की औसा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के लिये एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का वास्तविक उद्देश्य लोगों का ध्यान कॉर्बेट पार्क, चांद, चीन, पाकिस्तान, जापान और कोरिया तथा अन्य मुद्दों की ओर भटकाना है. वे देश के समक्ष मौजूद असल मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं. आज पिछले 40 वर्षों में बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. देश में दो हजार से अधिक कारखाने बंद हो गये हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर तबाह हो गया है.

Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी की रैलियां

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में कपड़ा और हीरा उद्योगों के संकट के बारे में पता चला है. हाल में मेरी गुजरात की यात्रा के दौरान, मुझे कपड़ा और हीरा उद्योगों की समस्याओं के बारे में पता चला, लेकिन मीडिया इस संबंध में एक शब्द भी नहीं बोल रहा है. कोई भी नरेन्द्र मोदी पर सवाल नहीं उठायेगा. आपको बारीकी से देखना चाहिए कि वास्तव में क्या हो रहा है.  यदि आप देश के किसी भी कोने में लोगों के सामने आने वाली मौजूदा समस्याओं के बारे में पूछते हैं, तो जवाब मिलेगा तबाह किसान और बेरोजगारी.यदि आप किसानों से उनकी स्थिति के बारे में पूछते हैं, तो उनका जवाब होगा: मोदी जी ने हमें तबाह कर दिया. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Modi, Assemblyelections2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com