New Delhi:
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का अन्ना पर दिया बयान अब उनके और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। रविवार को एक अखबार में नानाजी के साथ अन्ना की तस्वीर छपने के बाद बेनी ने कहा था कि अन्ना संघ और बीजेपी के एजेंट हैं लेकिन उसके बाद कांग्रेसी नेताओं की नानाजी के साथ मीडिया में तस्वीरें आ गईं। इनमें नानाजी के साथ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता नरायणदत्त तिवारी, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और कांग्रेसी नेता बलराम जाखड़, एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा की तस्वीरें शामिल हैं। अब बेनी प्रसाद जी से यही सवाल है कि अगर नानाजी के साथ अन्ना का नजर आना अन्ना को संघ और बीजेपी का एजेंट बना सकता है तो फिर बेनी प्रसाद जी कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं को किसका एजेंट कहा जाएगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बेनी प्रसाद वर्मा, अन्ना हजारे, आरएसएस, एंजेंट