विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2023

24 साल की उम्र में 'गुल्लक' के अमन मिश्रा ने कर ली शादी, रियल लाइफ में भी बहुत चुलबुले हैं हर्ष मायर

एक तरफ 'गुल्लक' के अगले सीजन की तैयारी चल रही है तो वहीं, पिछले दिनों हर्ष ने शादी भी कर ली है. इतना ही नहीं, इसी महीने उनकी फिल्म 'टैनंट' भी रिलीज होने जा रही है. 

24 साल की उम्र में 'गुल्लक' के अमन मिश्रा ने कर ली शादी, रियल लाइफ में भी बहुत चुलबुले हैं हर्ष मायर
गुल्लक के अमन मिश्रा रियल लाइफ में हैं बहुत चुलबुले
नई दिल्ली:

'गुल्लक' वेब सीरीज के अमन मिश्रा तो आपको याद ही होंगे. जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर हर्ष मायर (Harsh Mayar) की, जिनकी लाइफ और करियर की गाड़ी इन दिनों पटरियों पर तेजी से भाग रही है. एक तरफ 'गुल्लक' के अगले सीजन की तैयारी चल रही है तो वहीं, पिछले दिनों उन्होंने शादी भी कर ली है. इतना ही नहीं, इसी महीने उनकी फिल्म 'टैनंट' भी रिलीज होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं हर्ष मायर की लाइफ का वो साइड, जिससे कम लोग ही वाकिफ हैं.

हर्ष मायर की जर्नी

अपनी लाइफ को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान हर्ष ने बताया कि उनकी अब तक की जर्नी काफी खास रही है. शुरुआत में काफी मुश्किलें जरूर आईं, लेकिन कड़ी मेहनत से दम पर आज वो यहां हैं. 'आई एम कलाम' और 'हिचकी' के बाद 'गुल्लक' ने हर्ष मायर को घर-घर तक पहचान दिला दी है. उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों पहले उनके एक फैन ने उन्हें वीडियो कॉल पर अपने घर की तस्वीर दिखाई, जिसमें हर्ष की फोटो भी लगी थी. उन्होंने बताया कि आज भी उनको यकीन नहीं होता कि वे इस जगह पहुंच चुके हैं.

शादी को लेकर हर्ष मायर के बेबाक बोल

जब हर्ष मायर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया कि उन्होंने इतनी जल्दी शादी क्यों की, तो उन्होंने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी और कहा, 'मुझे सही समय पर पार्टनर मिली और मैंने इसमें देरी नहीं की. मुझे लगता है कि शादी के बाद मैं कई चीजों से बच जाऊंगा. मेरा काम एक्टिंग करना है और मैं उसी के बलबूते आगे बढ़ना चाहता हूं'. ईमानदारी से काम करने में मुझे मजा आता है. मेरा मानना है कि शादी जिंदगी की बहुत बड़ी चीज होती है. शायद मैं लाइफ में सेटल हो रहा हूं'.

बता दें, 24 साल की छोटी उम्र  में हर्ष ने शादी कर ली है. उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली उनकी शादी से काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि उनकी वाइफ सुकन्या नोएडा की हैं. वे पिछले 4 साल से आयरलैंड में बतौर साइंटिस्ट जॉब कर रही हैं. वह जल्द ही इंडिया वापस आएंगी.

'द टैनंट' में काफी दमदार रोल

अमन की नई फिल्म 'द टैनंट' जल्द ही आने वाली है. इस फिल्म को पांच साल पहले शूट किया गया था. यह शमिता शेट्टी की कमबैक फिल्म भी है, जिसमें हर्ष मायर का रोल काफी अहम है. 'हिचकी' के पांच साल बाद हर्ष मायर इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

किसी भी प्रोजेक्ट में काम को लेकर हर्ष मायर का कहना है कि, 'अब लोग डांस, गाना और रोमांस जैसी चीजें 100 सालों से देख रहे हैं. ऐसे में कई ऐसी कहानियां हैं, जो लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है. रील लाइफ रियल लाइफ से काफी अलग होती है. इसलिए मुझे ऐसी ही फिल्में पसंद हैं, जो ज्यादा रियल है. आजकल मुझे नई-नई चीजें, कहानियां मिल रही हैं. मैं इन्हें काफी पसंद कर रहा हूं. जब मैं बाहर निकलता हूं तो 10 लोग फोटो खिंचवाते हैं. अगर कभी खराब काम किया तो क्या लोग मेरे साथ ऐसा करेंगे. इसलिए मैं हमेशा सिनेमा में बदलाव को सही मानता हूं.'

हर्ष मायर के आने वाले प्रोजेक्ट

हर्ष मायर का कहना है कि अभी वो शुरुआती स्टेज पर हैं. आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर वो ज्यादा नहीं बोलना चाहते, लेकिन उनका ओटीटी पर काम करने का ज्यादा कोई एजेंडा नहीं है. उन्हें जहां से अच्छे ऑफर मिलेंगे, वहां काम करेंगे. उन्होंने बताया कि उनके पास फिल्म और ओटीटी दोनों से काफी ऑफर्स आते हैं. कई विज्ञापन भी मिल रहे हैं. जिसे उनका काम अच्छा लग रहा, वहां से उन्हें मौके मिल रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gullak, Gullak Web Series, Aman Mishra Gullak, Harsh Mayar, Aman Mishra Ka Harsh Mayar, Harsh Mayar Life, Harsh Mayar Marriage, Harsh Mayar Upcoming Films, The Tenant, Harsh Mayar Web Series, Harsh Mayar Movies, Harsh Mayar Wife, Harsh Mayar Facts, Harsh Mayar Life Facts, Harsh Mayar Instagram, Harsh Mayar Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com