विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2022

'द फेम गेम' के सींस को देख कर असल जिंदगी के कुछ वाकये याद आते हैं, याद करें ये पांच सीन  

द फेम गेम से माधुरी दीक्षित ने ओटीटी पर डेब्यू किया है. इसमें सुपरस्टार अनामिका आनंद की कहानी दिखाई गई हैं,  जिसे माधुरी ने प्ले किया है. अनामिका कई परेशानियों से जूझ रही है.

'द फेम गेम' के सींस को देख कर असल जिंदगी के कुछ वाकये याद आते हैं, याद करें ये पांच सीन  
द फेम गेम में माधुरी
नई दिल्ली:

 नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुए वेब सीरीज द फेम गेम की इन दिनों चर्चा है. द फेम गेम से माधुरी दीक्षित ने ओटीटी पर डेब्यू किया है. इसमें सुपरस्टार अनामिका आनंद की कहानी दिखाई गई हैं,  जिसे माधुरी ने प्ले किया है. अनामिका कई परेशानियों से जूझ रही है. उसका पति है, जो उसे तंग करता है और उसे उसका एक दोस्त पसंद करता है. इन सबके बीच एक दिन वह लापता हो जाती है. फिर शुरू होती है, अनामिका को ढूंढने की कोशिश. खास बात यह है कि द फेम गेम के 5 ऐसे वाकये हैं, जिन्होंने हमें असल जिंदगी के वाकयों की याद दिला दी.
 

मनीष खन्ना का छत से फैंस को हाथ लहराना 

द फेम गेम का वह सीन, जहां मनीष खन्ना अपने फैंस से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की घोषणा करने के लिए छत पर जाते हैं. यह देख कर हमें निश्चित रूप से किसी की याद आती है, जो अपने जन्मदिन पर अपने फैंस की बधाई लेने के लिए बालकनी में आता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं मन्नत में शाहरुख़ के जन्मदिन के अवसर पर ऐसे मौके की. 

माधुरी दीक्षित या अनामिका आनंद 

शो में एक सीन में जहां अनामिका आनंद के रोल में माधुरी दीक्षित डांस कर रही हैं. चाहे अवॉर्ड फंक्शन हो, उनका सुपर ग्लैम अवतार दोनों में वह सुपरस्टार हैं. लेकिन दुपट्टा मेरा... गाने में जहां वह शानदार डांस करती हैं. फैंस माधुरी के रील और रियल डांस को लेकर भ्रमित हो जाते हैं. यहां हमें माधुरी दीक्षित के कई बेहतरीन डांस नंबर्स की याद आती है. 

 20 साल बाद पर्दे पर वापसी

इसमें दिखाया गया है कि अनामिका आनंद और मनीष खन्ना 20 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. माधुरी दीक्षित और संजय कपूर भी 20 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह इत्तेफाक है या कुछ और? 

रेड कार्पेट सीन 

वह सीन जहां, एक युवा एक्ट्रेस अनामिका की उम्र पर तंज कसती है. हमें लोकप्रिय हस्तियों द्वारा कुछ यादगार रेड कार्पेट अवार्ड शो पर वापसी की याद दिलाता है.

 
वह सीन जहां अनामिका अपने फैंस के साथ सड़क पर चने के खेत गाने पर डांस करती हैं. वह इसे मस्ती से करती दिखती हैं. इसे देख कर हमें बी-टाउन सुपरस्टार रणवीर सिंह का सड़कों पर अपने फैंस के साथ डांस करना याद आता है.  
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Fame Game, The Fame Game Review, The Fame Game Web Series, Madhuri Dixit, Sanjay Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com