विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2022

दर्शक फ्री में OTT पर देख सकेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र', मेकर्स ने बनाई ये खास स्कीम

इस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों से एक ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय के फैंस इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दर्शक फ्री में OTT पर देख सकेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र', मेकर्स ने बनाई ये खास स्कीम
दर्शक फ्री में ओटीटी पर देख सकेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र'
नई दिल्ली:

इस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों से एक ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय के फैंस इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म ब्रह्मास्त्र 4 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खास स्कीम जारी है. जिसके जरिए दर्शक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म को 10 मिनट तक फ्री में देख सकते हैं. 

जी हां, इस स्कीम को फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है. अयान मुखर्जी लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. वह लगातार फिल्म को लेकर पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं. अयान मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ब्रह्मास्त्र का जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि हर किसी के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 मिनट की ब्रह्मास्त्र फ्री रहेगी. 

अयान मुखर्जी ने पोस्ट के जरिए यह भी बताया है कि उन 10 मिनट के अंदर फिल्म से जुड़े बेहद खास सीन्स को दिखाया जाएगा. शुरुआत के 10 मिनट में फिल्म ब्रह्मास्त्र के विषय के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके साथ वानरास्त्र का एक्शन सीन भी दिखाया जाएगा. जिसके अभिनेता शाहरुख खान पर फिल्माया गया है. पोस्ट में अयान मुखर्जी ने बताया है कि वानरास्त्र का एक्शन सीन उनके सबसे फेवरेट है. आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र 4 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. 

प्रियंका चोपड़ा ने फिर लगाया अपने स्टाइल में तड़का, व्हाइट लुक में दिखीं परफेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brahmastra, Movie Brahmastra, Brahmastra OTT Release, Brahmastra Disney Plus Hotstar, Brahmastra 1, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com