विज्ञापन
This Article is From May 24, 2023

नेटफ्लिक्स पर हिंदी में मौजूद ये 5 फिल्में आपको दिमाग लगाने के लिए कर देंगी मजबूर, हर एक का क्लाइमेक्स चौंकाने वाला

हॉलीवुड की ये 5 सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में आपको दिमाग लगाने के लिए मजबूर कर देंगी. फिल्म में कई सीन हैरान कर देने वाले हैं. यह सभी 5 फिल्में हिंदी में डब नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं. जिन्हें दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं.

नेटफ्लिक्स पर हिंदी में मौजूद ये 5 फिल्में आपको दिमाग लगाने के लिए कर देंगी मजबूर, हर एक का क्लाइमेक्स चौंकाने वाला
नेटफ्लिक्स पर हिंदी में मौजूद इन 5 हॉलीवुड फिल्मों का क्लाइमेक्स देख आपके मुंह से भी निकल जाएगा-'ये कैसे हुआ'
नई दिल्ली:

कुछ दर्शक क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर तरह की फिल्में देखने पसंद करते हैं. बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में कई इस तरह की सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में बन चुकी हैं, जिसका क्लाइमेक्स हर किसी को चौंका देता हैं. यह फिल्में अपने खास सस्पेंस और थ्रिलर की वजह से लंबे समय तक सुर्खियां बटोर चुकी हैं. कुछ सस्पेंस और थ्रिलर जैसी शानदार फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद हैं. जिन्हें देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं. आज हम आपको नेटफ्लिक्स की 5 बेस्ट सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जो हिंदी में डब हैं. 

इंसेप्शन
इस शानदार फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया है. इंसेप्शन से बेहतर कोई भ्रमित करने वाली और दिमाग उड़ाने वाली थ्रिलर नहीं हो सकती है. यह फिल्म अपने सस्पेंस और थ्रिलर के लिए जानी जाती है. इस फिल्म में भी लियोनार्डो डिकैप्रियो ने मुख्य भूमिका निभाई है. एक आदमी जो लोगों के सपनों से राज़ निकालने के लिए जाना जाता है, उसे एक व्यक्ति के दिमाग में एक विचार बोने का काम सौंपा जाता है.

लुसी
इस थ्रिलर फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म एक अमेरिकी महिला का अपहरण किया जाता है, जिसे ताइवान में कई प्रयोगों से गुजरना पड़ता है. इस प्रयोग के बाद उसका दिमाग आम लोगों से कई गुना तेज चलने लगता है, फिर उन लोगों को मारने के लिए शिकार शुरू करती है जिन्होंने चूहे की तरह उस पर प्रयोग किया था.

रन
नेटफ्लिक्स पर हिंदी में यह थ्रिलर फिल्म एक लड़के के अपहरण पर आधारित है, जिसे संदेह है कि उसकी मां ने भयावह रहस्य छिपा रखे हैं. लड़के को अलग से चिकित्सा देखभाल के अधीन किया जाता है और अंत में वह उससे बंधन से मुक्त होने का फैसला करता है. नेटफ्लिक्स पर यह देखने लायक शानदार फिल्म है.

नाउ यू सी मी
इस फिल्म साल 2013 में  आई थी. इस फिल्म में चोरों का एक ग्रुप पुलिस को चमका देता है, लेकिन फिल्म के आखिरी में जांच करने वाला पुलिस अधिकारी की इन चोरों की मुखिया निकलता है. फिल्म नाउ यू सी मी का निर्देशन लुइस लेटरियर ने किया है. 

सीक्रेट ऑब्सेशन
नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब की गई सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों की सूची में सीक्रेट ऑब्सेशन है. फिल्म की कहानी ऐसी महिला की है जो एक दर्दनाक घटना के बाद बिना किसी याद के जाग जाती है. उसका पति उसे घर ले जाता है लेकिन उसे कुछ अशुभ होने का शक होने लगता है.

Couple Spotting: एयरपोर्ट पर दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 5 Suspense And Thriller Movie On Netflix, Top 5 Thriller Movie On Netflix, Suspense And Thriller Movie On Netflix, Thriller Movie On Netflix, Best Thriller Movie On Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com