विज्ञापन

दिमाग हिला कर रख देगी 19 मिनट की ये फिल्म, थ्रिल और सस्पेंस के शौकीन हैं तो यूट्यूब पर देखें बिल्कुल मुफ्त

ओटीटी पर मौजूद फिल्मों की बात करें तो नेटफ्लिक्स और अमेजन के अलावा यूट्यूब पर भी कई बार आपको नगीने मिल जाते हैं. कुछ ऐसी है ये फिल्म जिसे बहुत तारीफें मिल रही हैं.

दिमाग हिला कर रख देगी 19 मिनट की ये फिल्म, थ्रिल और सस्पेंस के शौकीन हैं तो यूट्यूब पर देखें बिल्कुल मुफ्त
OTT पर दिमाग चकरा देगी ये साइकोथ्रिलर फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

अगर आप ओटीटी पर थ्रिलर और साइको थ्रिलर कहानियों के दीवाने हैं तो एक बेहतरीन शॉर्ट फिल्म आपके लिए ओटीटी पर मौजूद है. यह फिल्म है मनोज बाजपेयी की और इसका नाम ‘कृति' है. 2016 में रिलीज हुई यह 19 मिनट की शॉर्ट फिल्म. बेहद दमदार और ग्रिपिंग है. यूट्यूब पर इस फिल्म को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. IMDb की रेटिंग की बात करें तो इसे वहां 7.2 की रेटिंग मिली है. इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा राधिका आप्टे और नेहा शर्मा भी लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: इस डायरेक्टर की हर सुपरहिट फिल्म थी कॉपी पेस्ट, आखिरी वाली ने तो कमाया भी और रुलाया भी

कहानी का फोकस सपन (मनोज बाजपेयी) है, जो एक लड़की कृति से प्यार करने का दावा करता है. उसे शक होता है कि कृति असल में उसकी सिर्फ एक इमैजिनेशन है. इसी वजह से वह अपनी साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर कल्पना (राधिका आप्टे) से मिलता है और अपनी बात साबित करने की कोशिश करता है. डॉक्टर उसकी बात मानने से इनकार करती हैं लेकिन आगे जो ट्विस्ट आता है, वह दर्शकों को पूरी तरह चौंका देता है. फिल्म का एंड इतना चौंकाने वाला है कि कई दर्शक इसे दोबारा देखने पर मजबूर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना आज से नहीं पुराने जमाने से हैं कमाल डांसर, देखें वायरल वीडियो जब छैया छैया पर नाचे थे रहमान डकैत

यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर तेज दिमाग वाले दर्शकों के लिए बनी है. क्योंकि इसमें रियैलिटी और इमैजिनेशन के बीच के महीन से फर्क को बहुत ही चालाकी से दिखाया गया है. यूट्यूब कमेंट्स में लोग इसे शानदार बता रहे हैं. कुछ इसे साइकोलॉजी का कमाल कहते हैं, तो कुछ कन्फ्यूज होने के बाद भी इसकी तारीफ करते हैं. कई दर्शकों ने इसे स्किजोफ्रेनिया जैसे टॉपिक पर बेस्ड बताया है और कहा है कि इस पर पूरी फीचर फिल्म बननी चाहिए.

अगर आप मिस्ट्री-पसंद करते हैं और कम समय में कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो इसे जरूर देखें. यह पूरी तरह फ्री में अवेलेबल है और देखने के बाद आप इसे दोस्तों के साथ शेयर किए बिना नहीं रह पाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Short Movies On Youtube, Thriller Hindi Movie, Thriller Movies On OTT, Suspense Movies On OTT, Movies Available On Netflix, Manoj Bajpayee Movies, Short Movie Krati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com