नेटफ्लिक्स पर हॉरर, एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी फिल्मों और वेब सीरीज का अम्बार है. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर का शानदार कंटेंट देखा जा सकता है. नेटफ्लिक्स ने एक्शन फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट जारी काी है. नेटफ्लिक्स के समर ऑफ एक्शन के साथ 'फुबर' में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की पहली वेब सीरीज, 'एक्सट्रैक्शन 2' में क्रिस हेम्सवर्थ की मोस्ट अवेटेड वापसी, 'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया भट्ट और गैल गैडोट को निडर नायिकाओं के रूप में और हेनरी के साथ 'द विचर' के नए सीजन में एक्शन का घनघोर मसाला देख सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स पर आने वाले दिनों में एक्शन वेब सीरीज और फिल्मों पर.
नेटफ्लिक्स पर एक्शन वेब सीरीज और मूवीज
1. फुबर: ये वेब सीरीज 25 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस सीरीज में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का एक्शन अंदाज तो दिखेगा ही, और वह पहली बार किसी वेब सीरीज में भी नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अर्नोल्ड: अर्नोल्ड श्वार्जनेगर पर आधारित यह डॉक्युमेंट्री सीरीज 7 जून को रिलीज होने जा रही है.
3. एक्सट्रैक्शन 2: क्रिस हेम्सवर्थ की इस फिल्म के पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया था. उसमें रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे. अब इसका दूसरा पार्ट 16 जून को रिलीज होने जा रहा है.
4. द विचर सीजन 3: जादू टोने और मारधाड़ से भरी इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया गया था. इसका पहला वॉल्यूम 29 जून को रिलीज हो रहा है और दूसरा वॉल्यूम 27 जुलाई को रिलीज हो रहा है.
5. हार्ट ऑफ स्टोन: आलिया भट्ट और गैल गैडोट की फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी. इसमें भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.
6. लुपिन पार्ट 3: इस नेटफ्लिक्स वेब सीरीज में एक्शन का अलग ही लेवल को देखने को मिलेगा. वैसे भी इसके अगले सीजन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहा है. यह 5 अक्तूबर को रिलीज होगी.
7. रेबल मून: जैक स्नाइडर की इस एक्शन फिल्म में सोफिया बोटेला, चार्ली हनम और कैरी एलविस को देखा जा सकेगा. फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं