विज्ञापन

Netflix Top 10 Movies: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर धुरंधर और बॉर्डर 2 को धूल चटा गई ये फिल्म

Netflix Top 10 Films: रणवीर सिंह और सनी देओल फिल्मी दुनिया के बड़े सितारों में से एक हैं. दोनों ने अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की लेकिन ओटीटी पर एक वुमेन लीड वाली फिल्म ने इसे कड़ी टक्कर दी है.

Netflix Top 10 Movies: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर धुरंधर और बॉर्डर 2 को धूल चटा गई ये फिल्म
Netflix Top 10 Movies: नेटफ्लिक्स पर धुरंधर और बॉर्डर 2 को मिली पटखनी
Social Media
नई दिल्ली:

Netflix Top 10 Movies: नेटफ्लिक्स पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3' ने धमाल मचा दिया है. इस डार्क क्राइम थ्रिलर ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर' को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2' भी इसकी पॉपुलैरिटी के सामने फीकी पड़ गई है. फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर जॉनर की फिल्में दर्शकों को खूब भा रही हैं.‘मर्दानी 3' ने नेटफ्लिक्स पर इतना जोरदार परफॉर्म किया कि इसे देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी. 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने के तुरंत बाद ही यह फिल्म नंबर 1 पर पहुंच गई और ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है.

यह 2 घंटे 9 मिनट लंबी फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. आईएमडीबी पर इसे 7.1 की रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूत कहानी और परफॉर्मेंस को दिखाती है. फिल्म थिएटर में भी ठीकठाक बिजनेस कर चुकी है और अब स्ट्रीमिंग पर भी अपनी जगह बना रही है. ‘मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी एक बार फिर एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आ रही हैं. कहानी मानव तस्करी और बच्चों के अपहरण जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है. इसमें 8-9 साल की मासूम लड़कियों को अगवा कर दूसरे देशों में भेजने और उनके शोषण की घटनाओं को दिखाया गया है. शिवानी रॉय 93 लापता बच्चों को बचाने के लिए अथक प्रयास करती हैं.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य का मां की तरह खयाल रखती दिखीं माहिका शर्मा, मैच के बाद पैपराजी को रोका बोलीं...

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म की शुरुआत बुलंदशहर से होती है जहां एक वीवीआईपी परिवार की बच्ची का अपहरण हो जाता है. कहानी आगे बढ़ते हुए एक खूंखार माफिया ‘अम्मा' (मल्लिका प्रसाद) तक पहुंचती है, जो भिखारियों का नेटवर्क चलाती है और बच्चों को अपना शिकार बनाती है. अभिराज मीनावाला के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ‘मर्दानी' फ्रैंचाइजी का तीसरा हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के बेटे के महंगे जूते, किसी फ्रेशर के सालाना पैकेज जितनी है कीमत

पहली फिल्म 22 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी, दूसरी 13 दिसंबर 2019 को आई और तीसरी 30 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई. लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 76.22 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि भारत में नेट कलेक्शन 51.77 करोड़ रुपये रहा. अब नेटफ्लिक्स पर इसकी सक्सेस साबित कर रही है कि दर्शक अभी भी मजबूत कहानी और रानी मुखर्जी के दमदार एक्टिंग को पसंद करते हैं.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 10 Movies On Netflix, No 1 Hit On Netflix, Mardaani 3 Surpassed Ranveer Singh Dhurandhar, This Crime Thriller Hit On Netflix, Dhurandhar On OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com