विज्ञापन
This Article is From May 26, 2023

प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. अब इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान हो गया है.

प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू
प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल के नाम जुड़ा यह खिताब
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' ने दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज का खिताब हासिल कर लिया है. इस तरह प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर पूरी दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया है. यही नहीं, 26 मई से सिटाडेल के सारे एपिसोड्स अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं. इसके साथ ही इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया है. इस तरह प्रियंका चोपड़ा के फैन्स को उनका यह अंदाज अभी और देखने को मिलेगा. 

प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल का दूसरा सीजन

प्राइम वीडियो की ग्लोबल सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन के सभी एपिसोड्स के डायरेक्शन की कमान जो रूसो संभालेंगे, साथ ही एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डेविड वील भी शो-रनर के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस स्पाई थ्रिलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ-साथ लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुची ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जिसे भारत, इटली, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, यूके और यूएस सहित दुनिया भर के देशों में जबरदस्त कामयाबी मिल रही है. यह अमेरिका के बाहर प्राइम वीडियो की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नई ओरिजिनल सीरीज बन गई है.

प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल फ्री में उपलब्ध?

वैसे तो सिटाडेल के सभी एपिसोड दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन दर्शक प्राइम वीडियो पर सब्सक्रिप्शन के बिना भी सिटाडेल का पहला एपिसोड फ्री में देख सकेंगे और यह सुविधा सीमित समय के लिए ही दी जाएगी. अमेरिका के बाहर 26 मई से 28 मई के बीच सिटाडेल का पहला एपिसोड 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्राइम मेंबरशिप के बिना स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. अमेरिका में, सिटाडेल का प्रीमियर एपिसोड 26 मई से अमेजन फ्रीवी पर एक महीने तक मुफ्त में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. अमेजॉन और एमजीएम स्टूडियोज की हेड जेनिफर साल्के ने कहा, 'इस शो को देखने वाले हमारे दर्शकों की भारी संख्या को देखते हुए, हम बड़े उत्साह के साथ यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि सिटाडेल का प्रीमियर एपिसोड सब्सक्रिप्शन के बिना भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा, साथ ही हम इस मौके पर दूसरे सीजन की वापसी की घोषणा भी कर रहे हैं.'

प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल सीजन 2 की तैयारियां शुरू

सिटाडेल के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स एंथनी और जो रूसो ने कहा, 'एजीबीओ जेन, वर्नोन और अमेजॉन की पूरी टीम के साथ मिलकर इस स्पाई सीरीज के अगले हिस्से पर काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सिटाडेल की स्टोरीटेलिंग काफी इनोवेटिव है, जिसकी वजह से कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे की दुनिया भर की क्रिएटिव टीमों के साथ बेमिसाल साझेदारी की राह आसान हो गई है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Citadel, Prime Video, Amazon Prime Video, Citadel Web Series, Citadel India, Citadel Season 2, Citadel Trailer, Citadel All Episodes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com