प्राइम वीडियो की एक क्राइम सीरीज है जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. ये वो समय था जब कोरोना माहमारी का प्रकोप था और ओटीटी ने गहरे तक पांव जमाने शुरू किए थे. अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में एक पुलिसवाले के संघर्ष को दिखाया गया कि कैसे वो परिवार और कई तरह के दबाव के बावजूद अपराध की तह तक पहुंचता है. कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान किया था. वेब सीरीज को लेकर प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट भी शेयर की गई थी.
प्राइम वीडियो ने कुछ समय पहले ये पोस्ट शेयर की थी और बताया था कि पाताल लोक का दूसरा सीजन 17 जनवरी को रिलीज होगा. इस वीडियो पर कमेंट आया है कि इतना लेट सीरीज आते हैं कि लास्ट में क्या हुआ था, भूल जाता हूं. बेशक यह परेशानी सबके साथ ही रहती है. अकसर वेब सीरीज का अगला सीजन आने में इतना समय लग जाता है कि पिछले सीजन का अंत कहां हुआ था, दर्शक इस बात को भूल ही जाते हैं. लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी फैन्स है जो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब उन्हें इंतजार है तो बस इसके ट्रेलर का.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पाताल लोक 2 को सुदीप शर्मा ने क्रिएट किया है, पाताल लोक 2 में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग की वापसी होगी जबकि तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाह्नू बरुआ जैसे नए कलाकार भी दिखेंगे. प्राइम वीडियो पर पाताल लोक 17 जनवरी से देखा जा सकेगा. सीरीज के क्रिएटर सुदीप शर्मा ने कहा, 'एक बेहतरीन टीम के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और साथ मिलकर हमने इस ड्रामा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जहां अपराध, रहस्य और सस्पेंस के विषयों को और भी मजबूत किया गया है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं