विज्ञापन

Prime Video Carrie Review: वो घर जिस पर होती है पत्थरों की बारिश, लड़की के पास ढेर सारी ताकतें- जानें कैसी है वेब सीरीज, पढ़ें रिव्यू

Prime Video Carrie Review: 1974 के सुपरनैचुरल हॉरर उपन्यास पर आधारित वेब सीरीज कैरी ने प्राइम वीडियो पर दस्तक दी है. एक मासूम लड़की की कहानी जिसके पास है ताकतों का अंबार, जानें कैसी है 8 एपिसोड की सीरीज. पढ़ें रिव्यू

Prime Video Carrie Review: वो घर जिस पर होती है पत्थरों की बारिश, लड़की के पास ढेर सारी ताकतें- जानें कैसी है वेब सीरीज, पढ़ें रिव्यू
Prime Video Carrie Review: जानें कैसी है प्राइम वीडियो की वेब सीरीज कैरी, पढ़ें रिव्यू
IMDb
नई दिल्ली:

Prime Video Carrie Review: प्राइम वीडियो पर सुपरनैचुरल हॉरर वेब सीरीज कैरी 7 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई. कैरी 52 साल पहले प्रकाशित हुए स्टीफन किंग के कैरी नाम के नॉवेल पर आधारित है. आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज का निर्देशन माइक फ्लैनगन ने किया है. समर एच. हावेल (कैरी), सामंथा स्लोयन (मार्गरेट व्हाइट) और अन्य कलाकारों में सिएना अगुडॉन्ग, एलिसन थॉर्नटन, जोएल ओलेट, एम्बर मिडथंडर और मैथ्यू लिलार्ड शामिल हैं. कैरी के लेखक माइक फ्लैनगन लेखक और चार एपिसोड के डायरेक्टर भी हैं. वेब सीरीज के बाकी के एपिसोड केट सीगल, एक्सेल कैरोलिन, कायरा सेजविक और हिरोमी कामता ने डायरेक्ट किए हैं. आइए जानते हैं कैसी हे ये वेब सीरीज...

कैरी की कहानी

प्राइम वीडियो की सुपरनैचुरल हॉरर की कहानी कैरी नाम की एक लड़की की है. जिसके पास कई तरह की ताकतें हैं. लेकिन उसको हमेशा से घर में ही बंद रखा गया और शिक्षा भी घर पर हुई. लेकिन जब वो बाहरी दुनिया से कनेक्ट होती है तो उसके स्कूल की लड़कियां उसका जीना मुहाल कर देती हैं. इस तरह कैरी की ताकतें धीरे-धीरे शक्तिशाली होने लगती हैं और फिर वो होता है जो सोच से परे हैं. कैरी के साथ क्या होता है और वो क्या करती है तो ये सीरीज देखकर ही पता चलेगा. 

आठ एपिसोड आपको बांधकर रखते हैं. वैसे भी स्टीफन किंग को हॉरर का बादशाह कहा जाता है. यहां उनकी कहानी के साथ नए प्रयोग हुए हैं. इसमें बुलिंग और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को भी दिखाया गया है. कुल मिलाकर 1974 की कहानी को माइक ने शानदार तरीके से गढ़ा है. 

कैरी में एक्टिंग 

समर एच. हावेल ने कमाल की एक्टिंग की है. 22 साल की इस एक्ट्रेस ने कैरी के किरदार को जिस तरह से निभाया है वो काबिलेतारीफ है. कैरी के किरदार के लिए 1500 लड़कियों का टेस्ट हुआ था और उनमें से उन्हें चुना गया था. डायरेक्टर के भरोसे और कहानी की डिमांड पर समर बिल्कुल खरी उतरी हैं. उनके एक्सप्रेशन भी काबिलेतारीफ है. बाकी सितारों ने भी अच्छा काम किया है. 

कैरी वर्डिक्ट

अगर आप स्टीफन किंग की किताबों के फैन हैं तो ये सीरीज कतई मिस नहीं कर सकते. अगर आप को सुपरनैचुरल हॉरर कॉन्टेंट पसंद हैं तो इसे देखना तो बनता ही है. अगर आप हैलोवीन के फैन हैं तो यह आपके लिए ही है. अगर आप इस वीकेंड पर मौसम में आती ठंडक और फुरसत के कुछ लम्हे ओटीटी पर कुछ सॉलिड देखकर गुजारना चाहते हैं तो यह आपके लिए मस्ट वॉच है.

रेटिंग: 4/5
ओटीटी: प्राइम वीडियो
डायरेक्टर: माइक फ्लैनगन
एक्टर: समर एच. हावेल, सामंथा स्लोयन, सिएना अगुडॉन्ग, एलिसन थॉर्नटन, जोएल ओलेट, एम्बर मिडथंडर और मैथ्यू लिलार्ड 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Video, Carrie, OTT News, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com