Hanuman ansh: नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और उनकी हनुमान जी के प्रति भक्ति पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से दर्शकों के दिलों को लगातार छू रही है. फिल्म को मिल रहा दर्शकों के प्यार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने रिलीज के 26 दिनों में कुल लगभग 54.13 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. जिसने अपनी लागत से दोगुना कमाया.
फिल्म का बजट 2 करोड़ था. फिल्म हनुमान अंश को मिल रही लगातार सफलता के बाद मल्टीपलेक्स इसे भुनाने के लिए अनोखे तरीके ला रहे है. इसी कड़ी में मिराज सिनेमाज (Miraj Cinemas) ने इस फिल्म को जनता तक पहुेचान के लिए अनोखा और दिल छू लेने वाला कदम उठाया है.
मिराज सिनेमा का पोस्ट
हर शो में सीट नंबर 9- बाबा के नाम'
मिराज सिनेमाज ने खुद अपनेआधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है जिसमें जानकारी दी है कि 'हनुमान अंश' की हर स्क्रीनिंग के दौरान वे एक सीट को रिजर्व रख रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के साथ हनुमान अंश की तस्वीर के साथ शेयर कर लिखा कि एक सीट उनके लिए, हर दिन, हर शो में. सीट न0 9 उनके लिए रिजर्व रखी गई है. मिराज सिनेमाज के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर भक्तों और सिनेमा प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की सफलता
हनुमान अंश साल 2026 में विशाल चतुर्वेदी के जरिए लिखित और निर्देशित एक हिंदी भक्ति-प्रधान ड्रामा फिल्म है, जो फेमस संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में एक्टर शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है. शुरूआत में इसकी ओपनिंग काफी स्लो रही थी, लेकिन फिल्म को शुरुआत में बहुत कम दर्शक मिले थे, लेकिन माउथ पब्लिसिटी और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू के कारण इसका रिस्पॉन्स धीरे-धीरे बेहतर होने लगा. जिसका नतीज यह निकलता फिल्म ने केवल 26 दिनों में 54.13 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है और अभी भी लोगों में इसका क्रेज बरकार है.
यहां देखें फिल्म हनुमान अंश का ट्रेलर
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में एक ऐसे दुखी लड़के की कहानी है जो अपनी दिवंगत माता की तलाश में ईश्वर की शरण में जाता है. यात्रा और आंतरिक संघर्ष के दौरान वह सीखता है कि ईश्वर दुनिया से भागने में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करने में मिलते हैं. आगे चलकर वह बच्चा करुणा, प्रेम और निस्वार्थ भाव से हनुमान अंश (नीम करोली बाबा) के रूप में प्रसिद्ध होता है. इसके लोक भजन जैसे "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान" को सुनील लोधी ने गाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ है.
आपके लिए और भी
43 दिनों के हनुमान चालीसा संकल्प से शुरू हुई थी ‘हनुमान अंश', निर्देशक ने बताई दिलचस्प कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं